ग्रामीण का शव मिलने से फैली सनसनी,पुलिस जांच में जुटी


हरिपथ:तखतपुर, 18 सितंबर ग्राम चनाडोंगरी स्थित एक फार्म हाउस में बिजली के तार की चिपके हालत में शव मिलने से का मामला प्रकाश में आया है। मृतक का शव पूरी रात घटनास्थल पर ही पड़े रहा, घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में जबरदस्त रोष व्याप्त है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पेंड्री निवासी गंगाराम कोल 31 वर्ष पिता मुखसूदन कोल ग्राम चनाडोंगरी के एक फार्म हाउस में चौकीदारी का काम करता था। गुरुवार की रात वह पास ही स्थित एक अन्य फार्म हाउस के समीप से गुजर रहा था, लटक रहे बिजली के नंगे तार की चपेट में आ गया। हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से गंगाराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और मृतक का शरीर तार से चिपक गया।

घटना की जानकारी मिलने पर गांव वालों ने तत्काल तखतपुर पुलिस थाना को सूचित किया। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही कर लौटी।
पूरी रात युवक का शव खुले आसमान के नीचे करंट से चिपका पड़ा रहा। सुबह जब यह खबर गांव में फैली तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन एवं ग्रामीणों गुस्से और नाराज नजर आए। ज्ञात हो कि ग्रामीण की मौत किन परिस्थितियों में हुई,कैसे हुई, क्यू हुई ये जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर घटना की विवेचना में जुट गयी है। पीएम के लिए शव को रवाना करने जुटी है।