क्राईम /पुलिसछत्तीसगढ़नकबजनीन्यूजलोरमी

लोरमी पुलिस द्वारा तीन बाईक चोरी एवं किराना दुकान से सामान चोरी सहित 3 प्रकरण का खुलासा कर तीन आरोपियों को किये गिरफ्तार 

हरिपथ:लोरमी-30 अगस्त पुलिस ने डोगरीपारा मे हुये 2 मोटरसायकल चोरी एवं नगर के बाजारपारा मे किराना दुकान मे चोरी करने वाले आरोपी से 2 मोटरसायकल एवं अन्य जगह से 1 मोटरसायकल, किराना सामान बरामद कर 3 प्रकरण मे 3 आरोपी को जेल भेजा गया। पुलिस को ‘‘त्रिनयन ऐप’’ के माध्यम से चोरी के प्रकरण मे मिली बड़ी सफलता, 3 मोटरसायकल एवं किराना सामान लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये का मशरूका जप्त कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव ने बताया कि थाना प्रार्थी विक्की साहू निवासी डोगरीपारा 28 अगस्त  को थाना मेंउपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 27 अगस्त को अपने घर मे पुरानी इस्तेमाली मोटरसायकल टीवीएस अपाचे आरटीआर क्रमांक सीजी 10 बीवाय 2523 कीमती 70,000 रूपये को खड़ा किया था जिसे दरम्यानी रात्रि कोई अज्ञात चोरी कर ले गया है कि रिपोट्र पर अपराध क्रमांक 369/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। 

  प्रार्थी इरफान बेग निवासी डोगरीपारा लोरमी दिनांक 29 अगस्त को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घर से 27 अगस्त को रात्रि मे मोटरसायकल पुरानी इस्तेमाली पैशन प्रो क्रमांक सीजी 10 एक्यू 9748 कीमती 25000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 369/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। 

चोरी की पतासाजी करते हुये मुखबीर एवं तकनीकी सहायता छ.ग. पुलिस का *‘‘त्रिनयन ऐप’’* का उपयोग करते हुये सीसीटीव्ही का अवलोकन करने पर घटना स्थल के आसपास कबाड़ी सामान ब्रिकी करने वाले को घुमते पाया गया जिसका पहचान कार्यवाही करने पर मोहम्मद रफीक निवासी देवारपारा लोरमी को होना पता चलने पर मोहम्मद रफीक को हिरासत मे लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ करने पर अपने साथी धनीराम मार्को निवासी दुल्लापुर थाना चिल्फी के साथ 27 अगस्त को रात्रि मे डबरीपारा लोरमी मे 2 मोटरसायकल टीवीएस अपाचे, पै्रशन प्रो एवं 1 नग मोटरसायकल होण्डा एक्स ब्लैड जिसे थाना कोटा क्षेत्रान्तर्गत चोरी करना स्वीकार करने पर त्वरित पुलिस द्वारा मोहम्मद रफीक के साथी धनीराम मार्को को भी पकड़ा गया और दोनो आरोपी  मोहम्मद रफीक 40 वर्ष पिता दिलदार खान उम्र 40 वर्ष निवासी देवारपारा लोरमी, धनीराम मार्काे पिता शिवचरण उम्र 27 वर्ष निवासी दुल्लापुर, थाना चिल्फी के कब्जे से 2 मोटरसायकल टीवीएस अपाचे आरटीआर क्रमांक सीजी 10 बीवाय 2523 कीमती 70,000 रूपये, प्रो क्रमांक सीजी 10 एक्यू 9748 कीमती 25000 रूपये एवं 01 नग होण्डा एक्स ब्लैड मोटरसायकल बिना नंबर को बरामद कर  को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। 

बाज़ार पारा निवासी प्रार्थी राजू यादव पिता पंचू यादव ने घटनास्थल बाजारपारा कन्या स्कूल के पास उसके किराना दुकान मे नगदी 1500 रूपये 1 टीन तेल, निरमा एवं अन्य सामान कीमती 8500 रूपये को चोरी कर ले गया है कि 29 अगस्त को रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 370/26 धारा 331(4), 305(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। 

 बाजारपारा लोरमी चोरी मे उपयोग करते हुये सीसीटीव्ही अवलोकन पर अमर देवार निवासी देवारपारा लोरमी को चोरी करना पाये जाने से हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी अमर देवार पिता लक्ष्मण देवार उम्र 22 वर्ष निवासी देवारपारा लोरमी के कब्जे से 01 नग तेल का टीन जिसमे 2 लीटर तेल भरा हुआ एवं 300 नगदी को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। 

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र मे चोरी के प्रकरण की रोकथाम करने एवं मामला संपत्ति संबंधी अपराध का होना पाये जाने से प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर त्वरित कार्यवाही करने हेतू निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला एवं उप पुलिस अधीक्षक  माधुरी धिरही के मार्गदर्शन मे चोरी गये संपत्ति एवं अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अखिलेश वैष्णव (प्रभारी, थाना लोरमी), प्र.आर.दयाल गवास्कर, लिलक साहू, राजू साहू, रेखराम नेताम, हेमसिंह धु्रव, ईश्वर मरावी, सुशांत पाण्डेय, युगल किशोर  .कुलदीप सिह, दिलीप राजपूत की भुमिका रही।

Latest