भीषण हादसे में बाईक सवार दो की दर्दनाक मौत, एक घायल,पुलिस जाँच में जुटी..



हरिपथ: लोरमी -29 अगस्त कोटा मार्ग में चोरहागांव- जुनापारा पुल के पास एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो लोगों की घटना स्थल पर मौत होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हादसे में एक घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनाकारित ट्रक को छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


जूनापारा चौकी क्षेत्र अंतर्गत 29 अगस्त को लगभग सुबह 10 बजे ग्राम चोरहागांव पुल के ऊपर बाईक सवार तीन लोगों को एक अज्ञात ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुऐ बाईक को जबरदस्त ठोकर मारकर आगे बढ़ गया। घटना इतना भीषण रहा कि बाइक सवारों में दो की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दोनों मृतकों की शरीर के चिथड़े उड़ गए, शरीर के सारे आर्गन सब बाहर आ गए को देखते हुए। घटना स्थल पर चीखपुकार मच गया देखने वाले सदमे में नजर आए। आसपास के लोग घटना स्थल पहुँचकर चौकी में सूचना दिए। चौकी प्रभारी सब्दल सहित तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर एक घायल को तुरन्त अस्पताल पहुंचाया।


ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में बाईक सवारों में एक ग्राम कठमूडा एक निवासी एवँ दो लोरमी के भारतपुर के निवासी है,जो रक्षाबंधन में रिश्तेदारी में आए थे,शनिवार को सुबह लगभग 10 बजे भारतपुर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान हादसे के शिकार हो गए। दुर्घटनाकारित ट्रक बिलासपुर की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है,कि घटना शरीर के अंग टुकड़े हो गए की मृतकों को पहचानना मुश्किल हो रहा है, पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान किया जा रहा है एवं परिजनों का पतासाजी कर रहे हैं मामले में पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने मृतकों के शरीर को पीएम के लिए लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया।

जूनापारा चौकी प्रभारी भुवनेश साहू ने बताया कि दो की घटना स्थल पर मौत हो गई है एक युवक को लोरमी अस्पताल में भर्ती करने जा रहे हैं पुलिस जांच में जुटी है।