पति ,पत्नी की घर मे सड़ी गली लाश मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका! पुलिस जांच में जुटी



हरिपथ:लोरमी-24 अगस्त ग्राम नवलपुर में घर में पति-पत्नी की सड़ी गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुट गई है।

पुलिस ने एफएसएल टीम एक्सपर्ट की मदद ली है। 4 दिन से लगातार दोनों पुत्र फोन लगा रहे थे नहीं फोन रिसीव नही करने पर रिश्तेदारों को तस्दीक के लिए भेजा घर से बाहर ताला बंद देखकर एवं तेज दुर्गंध से शंका पैदा हुई जहां सामने जाकर परिजनों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराए।


मिली जानकारी के अनुसार 25 अगस्त को मोहन 25 वर्ष पिता नन्दकुमार कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराया की उनके पैतृक गांव नवलपुर में उनके पिता नंदकुमार 52 वर्ष पिता श्याम कश्यप एवं पत्नी गौरी कश्यप 50 वर्ष का कमरे में है,और बाहर से ताला बंद है,एवं तेज दुर्गंध आ रही है। थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव एवँ सायबर सेल व एफएसल टीम के साथ घटना स्थल ग्राम नवलपुर पहुँचकर मकान का ताला तोड़कर अंदर का दृश्य देखकर सभी लोग सहम गए। एक खाट में मृतक नन्दकुमार एवं दूसरे में मृतका गौरी 50 वर्ष की लाश सड़ी गली हालत में पड़े थे। मंगलवार की सुबह 10 बजे पुलिस टीम पहुँचकर कार्यवाही किये। गौरतलब है,की पति पत्नी की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई ये जांच का विषय है। परिजनो हत्या का आरोप लगा रहे है,एवँ सदमे में है,। गाँव मे खबर स्व मातम छाया हुआ है।पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गयी है। दोनो की शव को पीएम के लिए सिम्स रवाना किये।
एसडीओपी माधुरी धिरही ने कहा की प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस विवेचना में जुटी है।