डिप्टीसीएम अरुण साव ने तीन ग्रामीण सड़कों के लिए 26 करोड़ 61 लाख किये मंजूर

हरिपथ:लोरमी– 9 जुलाई क्षेत्रीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्र तीन महत्वपूर्ण मार्ग को लोकनिर्माण विभाग से मजबूतीकरण कार्य की मंजूरी दिया है। तीनो सड़को के लिए 26 करोड़ राशि स्वीकृति प्रदान किया गया है।
श्री साव ने कहा उक्त सड़कों की मांग ग्रामीण कर रहे थे, क्षेत्र में दौरा के दौरान ग्रामीणों ने उनके सामने मांग रखी और सज्ञान लेकर तत्काल स्वीकृति प्रदान किया गया,जो 2026-27 के बजट में भी सामिल है। क्षेत्र में भाजपा सरकार ने विकास को लोगो की सहूलियत को तव्वजो दिया है, आगे भी क्षेत्र एवं प्रदेश के विकास में कोई कसर नही छोंड़ेगे।



मिली जानकारी के अनुसार ग्राम घोरबंधा से डोंगरिया पहूंच मार्ग लं. 5.5 किमी चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण हेतु 11 करोड़ 52 लाख स्वीकृति, ग्राम दादनकापा, कौहाबांधा (खरमोरा), सेमरचुआ पहूंच मार्ग लं. 5.58 किमी के निर्माण हेतु 7 करोड़ 60 लाख रू. स्वीकृत एवँ मुख्य मार्ग से लाखासार पहूंच मार्ग 4.05 किमी पक्की सड़क निर्माण हेतु 7 करोड़ 49 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किया गया है। ग्रामीणों ने डिप्टीसीएम अरुण साव का आभार प्रकट किया है।