लोरमी के राम्हेपुर में पूजा स्थल पर नागराज !



हरिपथ:लोरमी।22 अगस्त (नंदकुमार यादव) ग्राम राम्हेपुर (एन) में एक किसान के घर स्थित पूजा स्थल पर साँप दिखने का एक अनोखी घटना सामने आई है। घर के पूजा स्थल में अचानक नागराज (सांप) प्रकट होकर शिवलिंग व देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के समीप विराजमान हो गए! जिसे देखकर परिवार व ग्रामीण इसे आस्था और चमत्कार से जोड़कर पूजा अर्चना किये।


ग्रामीणों में कौतूहल और श्रद्धा- नागराज के दर्शन की खबर गांव में तेजी से फैल गई, जिसके बाद मंदिर में पूजा-पाठ और दर्शन करने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों ने भक्तिभाव के साथ नागराज के दर्शन किए और भजन-कीर्तन का माहौल बन गया।

ग्रामीण ने बताया की शुक्रवार को पूजा अर्चना के समय घर मे पूजा स्थल महामाया देवी की तस्वीर, शिवलिंग एवं गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों के ठीक सामने नागराज फन फैलाए दिखाई दिए।

अचानक हुए घटना से पूजा-अर्चना: नागराज के आगमन की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्यों और आसपास के ग्रामीणों ने इसे भगवान शिव की कृपा मानाकर स्थल पर दूध का कटोरा, फल, नारियल और फूल अर्पित कर धूप-दीप जलाकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई।