क्राईम /पुलिसनारकोटिक्सन्यूजमुंगेली

ब्राउन शुगर की तस्करी: चार आरोपी गिरफ्तार…

हरिपथ:मुंगेली– 14 ऑपरेशन बाज’’ के तहत साइबर सेल एवं सिटी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने 4 आरोपियों को ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा।
आरोपियों के कब्जे से 10.20 ग्राम ब्राउन शुगर, जिसकी कीमत 59,000 रुपये तथा 3 मोबाइल फोन कीमत 1,06,080 रुपये, कुल मशरूका 1,65,080 रुपये जप्त।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार 4 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उन्होंने जयकुमार साहू 21 वर्ष पिता संजय साहू निवासी मनुराज टॉकीज के सामने सरदार पटेल वार्ड, दीपक यादव 22 वर्ष पिता ललित यादव  निवासी रामगोपाल तिवारी वार्ड क्रमांक 1, रोशन पटेल 20 वर्ष पिता सूरज पटेल निवासी सरदार पटेल वार्ड क्रमांक 2  एवं देवा उर्फ वेदव्यास साहू 23 वर्ष पिता संजय साहू निवासी मनुराज टॉकीज के सामने सरदार पटेल वार्ड मुंगेली की विधिवत तलाशी लेने पर चारों आरोपियों के कब्जे से तीन पैकेट में कुल 10.20 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पूछताछ में जयकुमार साहू, दीपक यादव एवं रोशन पटेल द्वारा दिनांक 13.11.2026 को बस से प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) जाकर ब्राउन शुगर खरीदकर मुंगेली लाना तथा दिनांक 14.11.2026 को जयकुमार साहू, दीपक यादव, रोशन पटेल एवं देवा उर्फ वेदव्यास साहू द्वारा बिक्री करने के उद्देश्य से इलेक्ट्रॉनिक मशीन की सहायता से छोटी-छोटी पुड़िया बनाने की तैयारी कर रहे थे।
    पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से 10.20 ग्राम ब्राउन शुगर कीमत 59,000 एवं 3 नग मोबाइल फोन कीमत 1,06,080 , कुल 1,65,080 रुपये एवं ब्राउन शुगर तौलने का इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन को जप्त कर 4 आरोपियों के विरुद्ध  21,बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 15.11.2026 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

भारत सरकार द्वारा संचालित *नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’’* के तहत मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के तारतम्य में आपरेषन बाज के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल के निर्देशन में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली  आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में दिनांक 14.11.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सरदार पटेल वार्ड मुंगेली निवासी सुरेन्द्र पटेल के घर के पीछे बाड़ी में चार व्यक्ति ब्राउन शुगर बिक्री करने के उद्देश्य से रखे हुए हैं। सूचना पर साइबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही में सफलता मिली।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अखिलेश वैष्णव (थाना प्रभारी ), उपनिरीक्षक सत्येन्द्र पुरी गोस्वामी (प्रभारी साइबर सेल), प्रउप निरी. नवीन जांगड़े, उपनिरीक्षक पारख साहू, सउनि.विजय बंजारा, प्र.आर. नोखेलाल कुर्रे, नरेश यादव, यशवंत डाहिरे, मनोज ठाकुर, राजेश बंजारे, दिलीप साहू, आरक्षक रवि मिन्ज, गिरीराज सिंह, भेषज पाण्डेकर, राहुलकांत कश्यप, हेमसिंह ठाकुर, परमेश्वर जांगड़े, राहुल यादव, राकेश बंजारे, अतुल ठाकुर, योगेश यादव, विकास ठाकुर, अरुण साहू एवं नोहर डडसेना की भूमिका रही।

Latest