क्राईम /पुलिसजुआ/सट्टान्यूजमुंगेली/पथरिया/लोरमी

पांच थाना क्षेत्रों में जुआ खेलने वालों के विरुद्ध 10 प्रकरणों में 37 जुआरियों को गिरफ्तार कर 10,540  नगद किया

हरिपथ:मुंगेली– 5 नवंबर ऑपरेशन बाज के तहत पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन पर पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 10 प्रकरणों में 37 जुआरी गिरफ्तार, 10,540 रुपये नगद जप्त।आरोपियों से कुल 10,540 रुपये नगद, ताश की पत्तियां एवं जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जप्त किया गया।

थाना पथरिया, 01 प्रकरण, 06 आरोपी: ग्राम छिन्दभोग में जुआ खेलते हुए साधेराम राजपूत, सत्या पाटले, निर्मल बंजारे, रामकुमार चक्रधारी, भुरवाराम साहू एवं प्रदीप कुर्रे, सभी निवासी छिन्दभोग को गिरफ्तार कर 2,130 रुपये नगद एवं ताश की पत्तियां जप्त की गईं।
थाना जरहागांव – 04 प्रकरण, 12 आरोपी- ग्राम बिरगहनी में गजानंद दिवाकर, सेवक दिवाकर, संजय भास्कर, कच्छीराम दिवाकर एवं राबिन भास्कर। ग्राम डोमनपुर में मनीराम यादव, संजय यादव, रामकिशोर यादव, रमेश मोहले एवं कुंवर टण्डन तथा ग्राम धरमपुरा में गुलेश्वर सिंह निवासी सोढ़ार एवं अक्षय कुमार निवासी धरमपुरा को जुआ खेलते पकड़ा गया। कुल 12 आरोपियों से 4,780 रुपये नगद एवं ताश की पत्तियां जप्त की गईं।
थाना लालपुर,2 प्रकरण, 8 आरोपी ग्राम सोनपुर में चन्द्रभान सोन्डे, बैतल रात्रे, भरत रात्रे एवं सोनसाय बंजारे, सभी निवासी सोनपुर तथा ग्राम भालूखोदरा में सुनील पटेल, भागवत मोहले, धिराजी पटेल एवं अंजोरी वर्मा, सभी निवासी भालूखोदरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 900 रुपये नगद एवं ताश की पत्तियां जप्त की गईं।

थाना लोरमी,2 प्रकरण में ग्राम नवाडीह में देवानंद वैष्णव एवं भुवन मरकाम, दोनों निवासी नवाडीह तथा तिलक दास वैष्णव निवासी ढोलगी। इसी प्रकार भारत सागर डेम के पास नंद कुमार पन्द्राम, सूरज धुर्वे एवं नरेन्द्र मरकाम, सभी निवासी नवाडीह को जुआ खेलते पकड़ा गया। कुल 6 आरोपियों से 1,310 रुपये नगद एवं ताश की पत्तियां जप्त की गईं।
थाना फास्टरपुर  में 1 प्रकरण, 5 आरोपी में ग्राम हरियरपुर में राजेन्द्र महिलांगे, सतानंद गेंदले, हेमेश चतुर्वेदी, अंकित रात्रे एवं विद्याशंकर अंचल, सभी निवासी नवागांव उदका को गिरफ्तार कर 1,420 रुपये नगद जप्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही की गई।

Latest