फॉलोअप: रफ्तार ने तीन जिंदगी निगली, सड़को पर बने स्पीड ब्रेकर..

हरिपथ:लोरमी– 25 मार्च क्षेत्र में इन दिनों सड़क हादसों को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गई है मुख्य मार्ग में एवं अंदरूनी स्थान में स्पीड ब्रेकर बनाकर रफ्तार पर लगाम लगाने की सख़्ती से निपटने दिखाई दे रही है। बीते एक सप्ताह में तीन बेगुनाह जिंदगी परिवार ने खो दिया है। इससे प्रशासन ने एक्शन लेते हुए विभिन्न मुख्य मार्गो में रम्बल स्पीड ब्रेकर बनना प्रारम्भ कर दिया है।

मालवाहकों वाहनों के अनियंत्रित रफ्तार से शहर एवं क्षेत्र की यातायात व्यवस्था चरम पर है, इससे आए दिन छोटी बड़ी सड़क हादसे प्रकाश में आया है। 15 मार्च को मनियारी पुल के पास पार्षद की पत्नी मंजू डड़सेना एक हैवी वाहन के चपेट में आकर ईलाज के दौरान निधन हो गई। 19 मार्च को देररात रानीगांव पंडरिया मार्ग पर पवन निषाद के मौत एवं 24 मार्च को डिंडोल मुख्य मार्ग कुँज बिहारी राजपूत हादसे में मृत्यु हो गई। छोटी घटनाएं अन्य और भी है,जो थाने तक नही पहुँच पाए।


गौरतलब है,की एक हादसा के बाद एसडीएम अजित पुजारी के नेतृत्व में एक बैठक जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अमलो के उपस्थित में विश्राम गृह में हुई यातायात को दुरुस्त करने मुख्य मार्गो से अतिक्रमण अभियान चलाकर सड़क व्यवस्था सुदृढ़ कराने निर्णय लेकर कार्यवाही भी किया गया। सख्त सूचना भी दिया गया। पुलिस विभाग ने सड़क के मुख्य मार्ग में ड्रम बेरिकेट लगाकर रफ्तार को नियंत्रण करने कोशिश किये। इसके बाउजूद रफ्तार ने दो जिंदगियां निगल ली।


ज्ञात हो कि क्षेत्र के प्रमुख मुख्य सड़क के अलावा अन्य निर्माण कार्य जोरो पर है,इसलिए निर्माण सामग्री का परिहवन भी लाजमी है,परन्तु हैवी वाहनों के चालक ट्रिप लगाने के चक्कर मे रफ्तार पर समझौता नही किये?जो जांच का विषय है?

प्रशासन अलर्ट मूड पर तत्काल एक्शन लेते हुए लोकनिर्माण विभाग ने बुधवार की सुबह गड्डो को भरने एवं विभिन्न 10 से 12 स्थानों में रम्बल स्पीड ब्रेकर सड़क पर निर्माण किया जा रहा। रफ्तार पर ब्रेक लगाने कनेक्टिक सड़क पर भी बनाया जा रहा है,जिससे कि दूसरी सड़क के लोग पहले ही रुक जाए।इसके अलावा प्रशासन शहर के अंदर 20 की स्पीड लिमिट का बोर्ड एवं रात में चालको की शराब सेवन चेकिंग के आलवा बाइक में तीन सवारी हेलमेट अनिवार्यता लागू करना चाहिए ताकि सुरक्षित रहे।
क्या हादसे से लेंगे सबक– यातायात व्यवस्था प्रशासन की नही बल्कि स्वमय भी इस लागू करने एवँ नियमों को अनदेखी में बड़ी चूक हो सकती है। तीन परिवार सदमे से उभर नही पाए। जिन्होंने अपनो को खोया है उनका दर्द कभी कम नही जा सकता है। यातायात के प्रति जागरूकता की मृतकों के लिए सच्ची श्रधंजलि होगी।
एसडीओपी हरविंदर सिंह ने कहा कि बुधवार को हैवी मालवाहक वाहनों की बैठक लेकर सख्त कार्यवाही करने सन्देश देंगे।यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने कड़े नियम भी लागू की बाते कहि है।
लोकनिर्माण विभाग के एसडीओ प्रवीण शुक्ला ने बताया कि 8 से 10 स्थानों रम्बल स्पीड ब्रेकर बनाया जा रहा है। मानकों के अनुसार कनेक्टिक रोड पर भी बनाया गया।
एसडीएम अजीत पुजारी यातायात व्यवस्था को सुधारने कारगर उपाय किये जाएंगे जिसमे यातायात के नियम सख्त एवं बाजार रोड से भी सेफ्टी कार्यवाही करेंगे।
सीएमओ चंदन शर्मा ने कहा नप के 20 लोगो की टीम बनाई गई,है, जो नियमित निरीक्षण कर कार्यवाही सुनिश्चित करेगी। बाजार बैठक व्यवस्था दुरुस्त किया जाएगा।



