लोरमी क्षेत्र के 9 ग्रामीण सड़क के विकास के लिए डिप्टीसीएम अरुण साव ने दिए 24 करोड़ 9 लाख…

हरिपथ:लोरमी–2 अगस्त क्षेत्रीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण ने विधानसभा के 9 प्रमुख पहुंच मार्गो के 14.18 किलोमीटर लम्बाई के लिए 24 करोड़ 9 लाख 64 हजार राशि लोकनिर्माण विभाग से नवीन प्रशासकीय कर सौगात प्रदान किया है।

अरुण साव ने कहा कि ग्रामीण अंचल में इन गाँव के पहुँच मार्गो के बनने से ग्रामीणों को लाभ होगा। आवागमन सुदृढ होगा। आने दिनों में क्षेत्र में सड़कों के विकास के लिए लोरमी क्षेत्र विकास का पर्याय बनेगा।

मिली जानकारी के अनुसार ठरकपुर से सेमरापरारा मेन रोड तक पहुंच मार्ग 1.50किमी. 233.96 लाख, सतनामी मोहल्ला पैजनिया से लोहराघाट मार्ग 0.80किमी.188.73 लाख, तेलीयापुरान से पठारीकापा मार्ग 1.75 किमी.270.6 लाख, सिंघनपुरी से भाठा तक पहुंच मार्ग1.60किमी.310.68 लाख, ग्राम पंचायत बघनीभांवर से बघर्रा मार्ग 1.475 किमी. 308.04 लाख, लालपुर थाना केनाल से मारूकापा पहुंच मार्ग2.50 किमी.362.74लाख, विचारपुर से सुकली मार्ग1.15 किमी.136.32, गातापार से नवागांव ठेलका तक मार्ग 2.40किमी. 399.69 लाख, छपरवा पारा (झझपुरी कला) से महामाया सरईपतेरा तक मार्ग किमी.1.00198.88 लाख कुल 24 करोड़ 9 लाख 64 हजार राशि स्वीकृति प्रदान किया गया है। ग्रामीणों ने अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया है।