खेत में लगे मोटर पम्प चोरी करने वाले तीन आरोपियों को चंद घण्टे में पुलिस ने किया बाईक सहित गिरफ्तार…

हरिपथ:लोरमी-12 जुलाई चिल्फी पुलिस ने क्षेत्र में बोर पंप चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 20 हजार रुपये मूल्य का सीआरआई कंपनी का सबमर्सिबल मोटर पंप तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जप्त किया है।
पुलिस ने बताया कि 10 जुलाई को प्रार्थी संजय बघेल पिता हरिचरण बघेल उम्र 27 वर्ष सा० गैलूगांव थाना चिल्फी उपस्थित होकर लिखित आवेदन दिया कि अपने ग्राम गैलूगांव खार में लगभग 04 एकड़ जमीन है, जिसमें मैं कास्तकारी करता हूं, उसी जमीन के खेत के मेढ़ के पार में मैं एक बोर पम्प खोदाई कर मोटर पम्प लगाया हूं एवं उसको सुरक्षित रखने एक झोपड़ीनुमा मकान बनाया हूं जिसकी देखभाल हम लोग करते है, मोटर बोर पम्प से फसल को पानी देते है, कि दिनांक 09.07.2026 को रात्री 08.00 बजे खाना पीना कर अपने घर में सोया था कि करीबन 01.00 बजे रात्री में अचानक गांव गली के कुत्ता भौंकने लगे जिसके आवाज सुनकर मैं जग गया एवं अपने घर में रखा बड़ा टार्च को रखकर जलाते हुए अपने उसी 04 एकड़ के खेत तरफ गया तब देखा नहर रोड़ में एक मोटर सायकल कमांक सीजी 28 एस 5687 खड़ी हुई है, पास में कोई आदमी नही दिखा तब तक मैं अपने झोपड़ीनुमा मकान के पास गया तब अचानक 03 आदमी 01 बोर मोटर पम्प रखकर भागते हुए दिखे तब मैं अपने झोपडीनुमा मकान अंदर गया तब देखा मेरा बोर का मोटर पम्प सीआरआई कम्पनी का नही है, बिजली तार कटी हुई है, पाईप निकला हुआ है, आरी ब्लेड से कटा हुआ मिला तब मैं तत्तकाल अपने झोपड़ीनुमा मकान से निकल कर चोर चोर कहते नहर रोड़ की तरफ भागा तब तक 03 आदमी रोड़ में खड़ी मोटर सायकल में बैठकर भाग गये। कि मेरे बोर मोटर पम्प की अनुमानित कीमत 20,000 रूपये की है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी वाहन मोटर सायकल क्रमांक सीजी 28 एस 5687 में सवार 03 अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 331 (2), 305 (क), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त चोरी की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एवं अति० पुलिस अधीक्षक महोदय नवनीत छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक माधुरी घिरही के मार्ग दर्शन पर ऑपरेशन बॉज के तहत विवेचना के गवाहों को नोटिस देकर हमराह स्टाफ एवं हमराह गवाह के रवाना होकर ग्राम गैलूगांव जाकर प्रार्थी गवाहों का कथन लेख कर घटना स्थल निरीक्षण कर मामले के आरोपी वाहन मोटर सायकल सीजी 28 एस 5687 का चालक के संबंध में पता तलाश करने पर पता चला कि उक्त मोटर सायकल भुपेंन्द्र दिवाकर पिता पूरन दिवाकर उम्र 24 वर्ष सा० खैराखुर्द चौकी डिण्डौरी थाना चिल्फी जिला मुंगेली (छ०ग०) का इस्तेमाल करता है जिसे तलब कर पूछताछ करने पर ग्राम गैलूगांव में प्रार्थी के बोर का मोटर पम्प को अपने साथी संजय बंजारे पिता पंचू बंजारे उम्र 30 वर्ष सा० बिझौरी थाना पण्डरिया जिला कबीरधाम (छ०ग०) एवं महेंन्द्र अहिरवार पिता दिनेश अहिरवार उम्र 24 वर्ष सा० बिझौरी थाना पण्डरिया जिला कबीरधाम (छ०ग०) के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया। जिससे आरोपियों के कब्जे से 01 मोटर सायकल कमांक सीजी 28 एस 5687 एवं एक सबमर्सिबल मोटर पम्प सीआरआई KG 3-7, 5HP का (BSL) GH 02576 सिरियल नंबर 11082022-380 V का 3 फेस स्केनर नंबर 2M22H15315 पुराना इस्तेमाली कीमत 20,000 रूपयें को मौके से बरामद कर आरोपियों को जेल दाखिल किया गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक रघुबीर लाल चंन्द्रा, केशव राम दीवान, मनक राम ध्रुव, सिद्धेश्वर बंजारे, विजय साहू, प्रशांत कुर्रे सैनिक तिलक डिण्डोरे की भूमिका रही।