महिला पुरुष से 3 किलो 653 ग्राम अवैध गांजा बरामद: पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

हरिपथ:लोरमी-25 जून ग्राम गातापार में पुलिस ने दबिश देकर गांजा ब्रिकी करने वाले महिला एवं पुरूष से 04 पैकेट मे 3 किलो 653 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 54000 रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

पुलिस ने बताया कि 24 जून को प्रातः लगभग 08.00 बजे थाना चिल्फी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गातापार स्कूल मैदान के पास रहने वाली एक महिला अपने साथी के साथ घर में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहकों की तलाश कर रही है। सूचना तस्दीक करने पुलिस टीम द्वारा ग्राम गातापार स्थित संदिग्ध महिला गुलाबा बाई मंगेशकर पति स्व. जनकराम मंगेशकर, उम्र 45 वर्ष, निवासी गातापार स्कूल मोहल्ला, थाना चिल्फी, जिला मुंगेली के घर पहुंचकर विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे में रखे बैंगनी रंग के टूरिस्टर बैग से दो पैकेटों में रखा मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, प्रथम पैकेट का वजन 876 ग्राम एवं द्वितीय पैकेट का वजन 973 ग्राम पाया गया कुल 1 किलो 849 ग्राम गांजा जब्त किया गया।
इसी दौरान उसके साथी अमित कुमार खाण्डे पिता लखन लाल खाण्डे, उम्र 40 वर्ष, निवासी लमकेना, थाना कोटा, जिला बिलासपुर के कब्जे से गुलाबी रंग के थैले में रखे दो पैकेटों में गांजा बरामद किया गया। प्रथम पैकेट का वजन 898 ग्राम तथा दूसरे पैकेट का वजन 906 ग्राम पाया गया। इस प्रकार कुल 1 किलो 804 ग्राम गांजा जब्त किया गया।
दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 03 किलो 653 ग्राम कुल कीमत 54000 रूपये अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद व जप्ती कार्यवाही कर दोनों आरोपी 1.गुलाबा बाई 2.अमित कुमार खाण्डे को गिरफ्तार कर देहाती नालसी उपरांत थाना चिल्फी मे धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 24 जून को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिला – मुंगेली में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान *‘‘ऑपरेशन बाज’’* के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लोरमी हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में सायबर सेल व थाना चिल्फी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रघुवीर लाल चंद्रा (थाना चिल्फी प्रभारी), उप निरीक्षक सत्येन्द्रपुरी गोस्वामी (प्रभारी साइबर सेल) व पीएसआई केसो राम देवांगन, साधना यादव साइबर सेल स्टॉफ, थाना चिल्फी की भूमिका रही।
अपील:- पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। नागरिकों से भी अपील है कि नशे एवं अवैध गतिविधियों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं, जिससे समाज को नशामुक्त बनाने के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।