शर्मनाक मामला: मवेशी से अप्राकृतिक कृत्य, नाबालिग के खिलाफ अपराध दर्ज..

हरिपथ:लोरमी-22 जून ग्राम खुड़िया में शर्मनाक मामला प्रकाश आया हैं । एक मवेशी से अप्राकृतिक करने वाले नाबालिग आरोपी के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 18 जून की है, प्रार्थी साहिल कुमार साकत पिता इतलेश उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम खुड़िया ने पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई की वह घटना दिनांक को रात्रि 10 बजे अपने घर के छत पर टहल रहा था, उसी समय गांव के ही बैजनाथ राजपूत के घर के पास बाड़ी जिसमें मवेशी दिख रहा था, उसमें से एक मवेशी के गला व चारों पैर को गेरवा रस्सी से क्रूरता पूर्वक बांधकर एक व्यक्ति के द्वारा सहलाते हुए अप्राकृतिक करते दिखाई दे रहा था, जिसका उन्होंने मोबाइल में वीडियो बना लिया था।

जिसको जूम करके देखा तो गांव का ही एक नाबालिग लड़का निकला, उसके दूसरे दिन 9 बजे के आसपास गांव के चौक के पास सामान लेने जा रहा था तभी नाबालिग ने प्रार्थी को देखकर मेरा वीडियो बनाया है मुझे पता चल गया है कह कर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था।
प्रार्थी के द्वारा शिकायत रिपोर्ट पर खुड़िया चौकी पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 (1) (ए) व 296,351 (3) बीएनएस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
खुड़िया चौकी प्रभारी माधव टांडिया ने बताया कि दस्तावेजों की जांच करने पर आरोपी 15 वर्ष का नाबालिग निकला, इसलिए नियमानुसार कार्रवाई की गई है।