न्यूजमुंगेली/लोरमीलोरमी (एटीआर)वनांचलविशेष खबरहादसा

मौत के कुआँ से जिंदगी की जीत:ग्रामीण ने सूझबूझ से महिला को रस्सी के सहारे किया रेस्कयू..

हरिपथ:लोरमी-1 जून अचानकमार टाइगर रिजर्व अभयारण्य क्षेत्र के ग्राम जाकड़बांधा में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ग्राम सुरही निवासी बजरहिन बैगा (45 वर्ष), पति सुरीतराम बैगा, अपने रिश्तेदार बुधवार सिंह बैगा के घर ग्राम जाकड़बांधा आई हुई थीं।

घटना  सुदूर वनाचंल क्षेत्र के ग्राम जाकड़बांधा, पोस्ट सुरही तहसील लोरमी का है , मिली जानकारी के अनुसार 31 मई को सुबह लगभग 6:30 बजे वह पानी लेने के लिए गांव के कुएं पर गई थीं। पानी भरने के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे कुएं में जा गिरीं। महिला के कुएं में गिरने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।

इसी दौरान ग्राम जाकड़बांधा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता दिलहरन मसराम (पिता रामचरण मसराम) ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना कुएं में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और महिला की जान बच सकी।

घटना के बाद ग्रामीणों ने दिलहरन मसराम की बहादुरी, मानवता और सेवा भावना की सराहना करते हुए उन्हें क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते बचाव कार्य नहीं किया जाता, तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। ग्रामीणों ने बताया कि महिला फिलहाल सुरक्षित है!

यूट्यूब
Latest