आगकिसानछत्तीसगढ़न्यूजपैरावटराजस्व विभागलोरमीविशेष खबरसमस्या

16 एकड़ की पैरावट में भीषण आग :किसान के यूरिया, पोटास खाद एवँ मवेशियों के चारा जलकर राख! कार्यवाही की मांग…रहरहकर सुलग रही आग,मचा हड़कंप

हरिपथ:लोरमी– 25 मई भीषड गर्मी में देररात ग्राम दाढ़ीपारा में किसान पंडित ज्ञानिक दास के पैरावट के 16 एकड़ के धान पैरावट में आग लगने से गाँव मे हड़कंप मच गया। सात घण्टे के कड़ी मशक्कत के बाद भी आग सुलग रहा है। ढाई घण्टे बाद अग्निशमन वाहन देररात मुंगेली से पहुँचा। आग में किसान का बगल के कच्चा मकान में रखें  8 बोरी यूरिया एवँ 2 बोरी पोटास एवं मवेशियों का सूखा चारा भूंसा जलकर राख हो गया। 

मिली जानकारी के अनुसार नथेला पारा के आश्रित ग्राम दाढ़ी पारा में किसान पंडित ज्ञानिक दास के 16 एकड़ के पैरावट में आग लगने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया हैं। पीड़ित के पुत्र राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि उसे जलने की बदबू आया तो बीती रात रविवार को11 45 में बजे आग लग गया था।

, उन्होंने ने  रात मे चिल्फी थाना में सूचित क़िया एवँ डायल 112  में  सूचना देकर अवगत कराएं। मुंगेली से ढाई से तीन घण्टे बाद अग्निशमन वाहन पहुँचा,तबटक स्थानिय ट्यूवेल से पानी लाकर 16 एकड़ पैरावट में ग्रामीणों की सहायता से आग से बगल के कच्चा मकान में बंधे पालतू 9 मवेशियों को बाहर निकाला गया। कच्चा मकान मवेशियों के लिए सूखा चारा भूंसा रलथ। यूरिया 8 बोरी खाद पोटास 2 बोरी जलकर कर राख हो गया। यह खाद बारिश फसल के लिए एकत्रित करना प्रारम्भ किये थे। कच्चा मकान एक साइड जलकर राख हो गया है। अग्निशमन की मदद से आग पर सुबह 5 बजे तक काबू पाया लेकिन रहरह कर फिर लग रहा।

गौरतलब है,की भीषण गर्मी में आग लगने की घटना हो रही है,ब्लाक में अग्निमन वाहन की बड़ी आवश्यकता है। पैरावट में आग कैसे लगी ?क्यो लगी?किसने लगाई ये जांच का विषय है।

राजेश्वर प्रसाद ने कहा कि उनके पैरावट में किसी अज्ञात असाजिक तत्वों की हरकत हो सकती है।जिस पर उन्होंने पुलिस से कार्यवाही की मांग कर शासन से मुवायजा की गुहार लगाई है। 

Latest