अरुण साव की सौगात: वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भूमि आबंटित…निर्माण कार्य से लोगो को मिलेगी शुद्धपेयजल…

हरिपथ:लोरमी-25 मई क्षेत्रीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के निरंतर प्रयास से नगरी क्षेत्र में पेयजल के लिए खुड़िया में निर्माणाधीन अमृत मिशन 2.0 के तहत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण के लिए कृषि उपज मंडी से लगभग एक एकड़ भूमि स्थानीय नगर पालिका को प्रदान किया गया।

अरुण साव ने कहा कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण होने से नगरवासियों को शुद्ध पेयजल निर्बाध सुचारू सप्लाई होगी। केंद्र एवँ राज्य सरकार की बड़ी उपक्रम है,ये क्षेत्रवासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया खुड़िया का पानी लोरमी,मुंगेली के अलावा तखतपुर के लोगो उपयोगी साबित होगी। 302 करोड़ की लागत से बन रही यह कार्य हमेशा लोगो को शुद्ध पेयजलापूर्ति होती रहेगी। मनियारी पुरे जिले के लिए वरदान के साथ उनका आशीर्वाद से शुद्धता जल मिलना प्रारम्भ होगा। सालों तक शुद्ध पानी के लिए तरसना नही पड़ेगा।

छत्तीसगढ़ शासन कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग मंत्रालय राज्य शासन एतद् द्वारा, “छ.ग. कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 (क्र. 24 1973) की धारा 9 (2) में विहित प्रावधान के तहत” प्रबंध संचालक, मण्डी बोर्ड के प्रस्ताव, लोक हित में मंडी प्रांगण लोरमी हेतु अधिसूचित भूमि खसरा क्रमांक 964/1, रकबा 2.1810 हे. में से 01 एकड़ भूमि में मिशन अमृत 2.0 अंतर्गत जन आवर्धन योजना हेतु जल शोधन संयंत्र (Water Treatment Plant) स्थापित करने हेतु नगर पालिका परिषद लोरमी को भूमि आबंटन की बजाय भूमि के उपयोग की अनुमति “विद्युत देयक का भुगतान संबंधित संस्था (नगर पालिका परिषद लोरमी) द्वारा वहन किये जाने, मंडी समिति को निःशुल्क जल आपूर्ति करने तथा भूमि का स्वामित्व मंडी समिति का ही रहने” की शर्त के साथ छ.ग. राज्य कृषि विपणन (मण्डी) बोर्ड को प्रदान की जाती है। यह भूमि आदेश उप सचिव छत्तीसगढ़ शासन कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा दिया गया है। भूमि आबंटन से लोगो में हर्ष व्याप्त है,नगरवासियों ने अरुण साव के प्रति आभार जताया है।