
हरिपथ:लोरमी।11नवम्बर वनांचल क्षेत्र के सुदूर ग्राम बिन्दावल में बीती रात 4 जंगली हाथियों के दल ने 2 घरों को निशाना बनाकर क्षतिग्रस्त कर राशन सामग्री चट कर गए ग्रामीणों ने देर रात घरों से दौड़कर अपनी जान बचाई है। वन विभाग जांच में जुटी है।
एटीआर के सुदूर वनांचल क्षेत्र ग्राम बिंदवाल में 12 नवम्बर की देर रात लगभग 2 बजे जंगल से निकलकर पांच जंगली हाथियों का दल ने ग्राम बिन्दावल के मोहल्ले में दो घरों में अचानक हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि फसल के काटने से पहले हाथियों की समूह खेतों और घरों की ओर पलायन करते हैं,और खाने की तलाश में घरो के ऊपर हमला कर राशन सामग्रियों को आहार बनाते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार हाथियों के हमले में दो ग्रामीण के घर के ऊपर चार हाथियों ने क्षति पहुचाई है।घर को हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर घरों में रखे राशन सामग्रियों को भी चट कर गए हैं,ग्रामीणों ने बताया कि देर रात अचानक हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज सुनकर घरों से बाहर निकले और उनकी ओर टॉर्च जला कर देखें तो हाथी और भी उग्र होकर घरों की ओर दौड़ पड़े घबराये ग्रामीणों ने परिवार सहित भागकर जान बचाई। सुबह तक मुख्य मार्ग के नजदीक हाथी डटे रहे। शोरगुल सुनकर मोहल्ले वासियों ने हाथी को जैसे तैसे कर भगाया। फसलों को रौंदकर चौपट करने की जानकारी सामने आई है।
गौरतलब है की चार हाथियों का समूह विगत 4 साल से एटीआर के सुदूर जंगलों में डेरा जमाए हुए हैं,उन्होंने जलदा,दर्रापानी सहित अन्य क्षेत्र में विचरण करते हैं, जैसे ही धान की फसल तैयार होता है,वैसे ही वनांचल के विभिन्न ग्रामों में विचरण करते हुए आ धमकते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल मुआवजा राशि देने की मांग की है।
एटीआर के एसडीओ गुलशन कुमार साहू ने बताया कि मामला सज्ञान में आया हैं विभाग जांच कर क्षतिपूर्ति राशि प्रकरण बनाने तैयार कर रही है।