हकीकत की पड़ताल:मोतिमपुर आगर नदी पर पुल ढलाई के दौरान हादसा मामला: कैसे हुआ यह हादसा अब वीडियो हुआ वायरल…

हरिपथ:मुंगेली–22 जून ( विशेष खबर)मोतिमपुर (अमरटापू) मंदिर के दोनों तरफ पहुंच मार्ग सहित 1.70 किमी सड़क निर्माण कार्य के अंतर्गत अगर नदी पर पुल निर्माण का काम चल रहा था। निर्माण कार्य के दौरान 15–15 मीटर स्पान के 4 स्लैब, 2 अबटमेंट और 3 पियर बनाए जाने थे, जिसमें एक स्लैब की ढलाई पहले ही पूरी हो चुकी थी। दूसरे स्लैब की ढलाई के दौरान हादसा हुआ।हादसे को लेकर कई तरह की आशंकाएं सामने आ रही थीं। शुरुआती चर्चा में सेंट्रिंग प्लेट खिसकने और निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए जा रहे थे, लेकिन अब सामने आए वीडियो और विभागीय जांच ने तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। वीडियो में साफ दिख रहा कि अजाक्स मशीन कैसे अचानक कैसे चालक ने आगे फारवर्ड किया। जिसके कारण हादसा हो गया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद विरोधियों की किरकिरी हो रही है!


मिलेगी सुविधा- इस परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति 397.18 लाख रुपए तथा तकनीकी स्वीकृति 383.23 लाख रुपए की है। इससे आवागमन में लोगो को सुविधा मिलेगी। पुल निर्माण का कार्य क्रांति कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा है।
सामने आए वीडियो और विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, ढलाई के समय अजाक्स मिक्चर मशीन वाहन ड्राइवर की लापरवाही से स्लैब के स्टील और सेंट्रिंग प्लेट के ऊपर चढ़ गया। इसके चलते सेंट्रिंग प्लेट और ढलाई क्षतिग्रस्त हो गई।
हालांकि हादसे के बाद सेंट्रिंग प्लेट खिसकने या निम्न स्तर की सामग्री उपयोग किए जाने की आशंकाएं भी जताई गई थीं, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद संशय की स्थिति काफी हद तक साफ हो गई है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
फिलहाल क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाकर स्थल की सफाई कर पुनः नई ढलाई की तैयारी विभाग के द्वारा जा रही है। साथ ही ठेकेदार को अब तक किसी प्रकार का भुगतान नहीं किया गया है।
हरिपथ पड़ताल इस मामले की हर अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।


लोकनिर्माण के एसडीओ मनोज जैन ने बताया कि पुलिया में हादसे होने का मूल कारण अजाक्स मशीन के चालक लापरवाही से अचानक आगे बढ़ जाने से सेंट्रिंग में चढ़ने से हादसा हुआ है। विभाग ने सम्बंधित ठेकेदार को कोई भुगतान नही किया गया है।