
हरिपथ:लोरमी–9अप्रेल ग्राम टेकनपारा में जंगल से भटक कर एक नर सियार गांव में कुत्तों ने काट कर घायल कर दिया। आवारा कुत्तों से बचने नर शियार ने एक डबरिनुमा गड्ढे में छलांग दी। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने घायल सियार को रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार के बाद परसवारा के जंगल मे सुरक्षित में छोड़ा।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे ग्राम टेकनपारा से ग्रामीणों ने सूचना दिया कि एक नर सियार को कुत्तों ने काट कर घायल कर दिया है, जो डबरिनुमा गड्ढे में फंसा है। सूचना पाकर डिप्टी रेंजर सवित ध्रुव ने टीम एवं पशु चिकित्सक के साथ घटना स्थल पर रेस्कयू कर सुरक्षित गड्ढे से निकालकर घायल नर शियार को उपचार के बाद नजदीक के ग्राम परसवाड़ा के जंगल कक्ष क्रमांक 1534 में छोड़ा गया।
बताया जा रहा है,की मांस भक्कक्षु वन्य जीव रात में विचरण करते है,उक्त नर शियार खाने एवँ पानी की तलाश में जंगल से 3 किलोमीटर दूर आने की आशंका विभाग ने जताई है। उन्होंने ने बताया कि नर शियार पूर्ण रूप से वयस्क है,जिसका प्राथमिकी उपचार के बाद पूर्ण स्वस्थ्य होने से जंगल मे छोड़ दिया गया।

गौरतलब है,कि भीषण गर्मी के कारण वन्यजीव हलाकान है,जंगल नजदीक होने के कारण वन्यजीव भटकर अक्सर इन क्षेत्रों में आ जाते है। ग्रामीणों की सूझबूझ एवँ सतर्कता से वन्यप्राणी की जान बच गईं।



