
हरिपथ:लोरमी– 29 अप्रेल (विशेष सवांददाता) छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मौजूदगी में रिजल्ट जारी किया। लोरमी नगर के अंशुल शर्मा ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में अव्वल रहा। शतरंज के खिलाड़ी छात्र ने प्रदेश स्तरीय प्रतिभा को लोहा मनवाया है। ग्राम कापादह के सब्जी बेचने वाले का बेटा ने बारहवीं बोर्ड परीक्षा में आठवें स्थान प्राप्त किया है।

दसवीं में प्रदेश में प्रथम श्रेणी में तीसरे स्थान पर लोरमी के अंशुल शर्मा रहे, 99.00% अंक प्राप्त किए हैं।
लोरमी नगर एवं मूलतः रहंगी निवासी सूर्यकांत शर्मा के पुत्र अंशुल जो न्यू जनरेशन पब्लिक स्कूल में अध्ययन है,उन्होंने अपनी मेहनत लगन से प्रदेश में 594 अंक अर्जित कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

प्रदेश में अव्वल आने पर जैसे ही खबर परिवार को लगी खुशी का ठिकाना नही रहा। मिली जानकारी के अनुसार माता पेशे से शिक्षिका है,एवं पिता बीमा अभिकर्ता है। मोहल्लेवासियों ने जहाँ खुशियां मनाई वही स्कुल डायरेक्टर राजेन्द्र ,नरेंद्र पाटकार ने घर पहुँचकर बधाई प्रेषित किया। अंशुल ने कहा यह परिणाम उसके लिए कल्पना से परे जरूर है पर मेरी मेहनत इसके पीछे छुपा है। ट्यूशन नही लिया घर मे रहकर रिवीजन एवं शासकीय शिक्षकों के द्वारा बताए गए मार्गदर्शन उसे यहाँ तक पहुँचाई है। पिता सूर्यकांत का तीन पुत्र है,हर्षित सेकंड इसयर के छात्र है,दूसरा यश शर्मा इस वर्ष बारहवीं में 91 प्रतिशत से उत्तीण हुआ है। अंशुल प्रदेष में 99 प्रतिशत प्रथम स्थान प्राप्त है। सिविल इंजियर बनना चाहता है,शतरंज में प्रदेश स्तरीय खेल चुका है।

गाँव से निकली प्रतिभा:सब्जी बेचने वाले का बेटा बारहवीं में आंठवे स्थान-लोरमी चिल्फी से सटा हुआ पंडरिया ब्लाक के मूलतः निवासी ग्राम कापदह है, पिता शिवनारायन साहू गाँव के चौक में सब्जी तरकारी का बेचते है। 484 अंक के साथ प्रदेश में आठवें स्थान रहा।
है,जो लोरमी किराए के मकान में रहकर पढ़ाई सरस्वती शिशु मंदिर नियमित छात्र है। 2019 से यही रहकर पढ़ाई कर रहे है। चैतूराम साहू पिता शिवनारायन साहू है,जो सब्जी बेचने का कार्य करते है। वही माता गृहणी है। दो भाई है,छोटा रूपेश साहू 11वी का छात्र है। चैतूराम साहू अपने पिता के कारोबार में हाथ बटाते है,जो स्वयं भी सब्जी तरकारी बेचते है। चैतूराम साहू ने बताया कि उनका राजनीति क्षेत्र में आना चाहते है,गरीबो के सेवा करना चाहते है, क्षेत्र से विधायक बनकर देश प्रदेश एवं क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाना है। आगे पढ़ाई भी करूंगा साथ मे राजनीति से प्रेरित होकर गाँव से शुरू करूंगा। बताया जा रहा है,जिस समय वह रिजल्ट परिणाम आया तो वह अपने छोटे भाई के साथ सब्जी बेच रहे थे।


इस दौरान टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है। 10वीं की परीक्षा में टॉप 3 में महासमुंद जिले की 2 लड़कियों ने 594 नंबर के साथ बाजी मारी है। इनमें एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की संध्या नायक और एकलव्य स्कूल बलोदा की परीरानी प्रधान शामिल हैं।42 स्टूडेंट्स ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। इनमें से टॉप-10 में 8 छात्राएं शामिल है।
गौरतलब है कि हाई स्कूल परीक्षा की मुख्य परीक्षा 21 फरवरी 2026 से 13 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 3,20,535 छात्र शामिल हुए। इनमें 1,42,881 बालक और 1,77,654 बालिकाएं शामिल हैं। प्रदेशभर में 2,510 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। वहीं हायर सेकेंडरी परीक्षा की मुख्य परीक्षा 20 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 तक आयोजित हुई, जिसमें कुल 2,45,785 छात्र शामिल हुए। इनमें 1,02,975 बालक और 1,42,810 बालिकाएं शामिल हैं। इस परीक्षा के लिए 2,395 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए।