चार जंगली हाथियों का हमला: मकान क्षतिग्रस्त, एक बकरी घायल, दो नवजात बकरी मृत!

हरिपथ:लोरमी– 15 नवम्बर सामान्य वनक्षेत्र के चंदूपारा बीट से सटे ग्राम कोसाबाड़ी में शनिवार रात की रात चार जंगली हाथियों ने स्थित खाने की तलाश में बाँस प्लांटेशन के बगल में एक मकान के ऊपर धावा बोल दिया। हाथियों के उत्पात में घर के मलबे से एक बकरी की कमर टूट गई एवं दो नवजात बकरी के बच्चे मलबे में दबकर मौत होने की जानकारी सामने आई है। किसान के खड़ी फसल को भी हाथियों ने चौपट कर दिया। वनविभाग मामले की जाँच में जुट गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार लोरमी सामान्य वनक्षेत्र 14 नवंबर को शनिवार की रात 11:30 भोजन की तलाश में ग्राम कोसाबाड़ी में शांति नगर के स्थित चंदू बिट के बास प्लाट के बगल में कोसाबाड़ी निवासी अशोक ध्रुव कब मकान में 11.30 बजे घटना है। बकरी के कमर टूट गया। नवजात दो नवजात बच्चे की दर्दनाक मौत होने की जानकारी सामने आई है। घर की पीछे आधा एकड़ को फसल चौपट कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि हाथी की चिंघाड़ सुनकर पीड़ित अशोक ध्रुव तत्काल घर से बाहर निकलकर गांव की ओर भागकर अपनी जान बचाई! इस दौरान वह जल्दबाजी में बकरी को घर से निकाल नहीं पाया। जिसके कारण हाथी के हमले में घर के मलबे में दबकर यह घटना हुआ। हालांकि शनिवार की रात में वन विभाग की टीम पहुंच कर गांव में मुनादी कार्रवाई एवं हाथियों से दूर रहने ग्रामीणों को हिदायत दिए।
गौरतलब है, कि चार जंगली हाथीयो का दल विगत 4 सालों से लोरमी के सुदूर जंगलों में डेरा जमाए हुए हैं,धान की फसल के समय ग्रामीण अंचल में सक्रिय होकर फसलों को अपने आहार बनाने पहुँचते है। वे घरों में भोजन की तलाश में उत्पात मचाते हैं।
वन विभाग की टीम रविवार को सुबह पहुंचकर पीड़ित के क्षतिग्रस्त मकान एवं चौपट फसलों एवँ घायल बकरी के निरीक्षण कर क्षतिपूर्ति राशि देने प्रकरण तैयार किया जा रहा है।
वनविभाग एसडीओ सूर्यकांत सोनी ने बताया कि मामला सज्ञान में आया है,पीडित को नियमानुसार क्षतिपूर्ति मुवायजा राशि प्रदान की जायेगी।