केन्दीय राज्य मंत्री की सौगात: वनाचंल के चार महत्वपूर्ण सड़को के लिए 15.298 करोड़ की स्वीकृति..औरापानी से सलगी सामिल…

हरिपथ:पेंड्रा/लोरमी/बिलासपुर– केन्दीय राज्य केन्दीय मंत्री तोखन साहू के अनुशंसा पर ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा पीएम-जनमन बैच-।।। (2025-26) के अंतर्गत आपके संसदीय क्षेत्र में 15.298 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के साथ 04 सड़क कार्य (19.37 किलोमीटर) स्वीकृत किये गए हैं जो 05 बसावटों को सड़क संपर्कता प्रदान करेगी। आपके संसदीय क्षेत्र में स्वीकृत कार्यों की एक सूची संलग्न की गई है। जिनमें लोरमी वनाचंल क्षेत्र के महत्वपूर्ण सड़क जो मध्यप्रदेश को जोड़ती है,साथ पर्यटन की दृष्टि कोण से महत्वपूर्ण सड़क सलगी से औरापानी के 12.6 किलोमीटर के लिए 1079.98 लाख, उसी प्रकार गौरेला ब्लाक के केंवची मेन रोड से उरांव पारा 1.5किलोमीटर के लिये 95.52 लाख, मेन रोड से आमानाला 1.7 किलोमीटर-लागत 109.56लाख, pmgsy मेन रोड से बानघाट से बैगाटोला 3.57 किलोमीटर 244.69 लाख राशि स्वीकृत किया गया है।

ये सड़कें न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करेगी, बल्कि राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देने में भी सहायक सिद्ध होगी। इस के सफल कार्यान्वयन के लिए यह आवश्यक है कि इनका निर्माण त्वरित गति से हो तथा गुणवत्ता भी प्रभावी तरीके से सुनिश्चित की जाए ताकि इनका लाभ जनता को एक लंबी अवधि तक मिले मैं आभारी रहूंगा यदि आप जन प्रतिनिधि के नाते इस संबंध में राज्य को आवश्यक मार्गदर्शन करें ताकि इन सड़क कार्यों का निर्माण गुणवत्ता से समझौता किए बिना समय पर पूरा हो।




