मुंगेली/लोरमीराजनीति

बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के विकास एवं छत्तीसगढ़ के नाम को ऊंचा करने कोई कसर नही छोडूंगा-केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

हरिपथमुंगेली/लोरमी-20 जून क्षेत्र के पूर्व विधायक नवनिर्वाचित बिलासपुर सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रथम नगर आगमन पर क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत किया गया। तोखन साहू ने पैदल ही बरसते पानी मे नगर के कुंदरा पारा मोहल्ले से गुरुद्वारा चौक से नया बसस्टेंड से होकर फवारा चौक से मुंगेली चौक पुराना बस स्टैंड होकर मानस मंच तक पहुँचे।जहाँ उन्होंने श्रीराम दरबार मे श्री राम जी की आरती में शामिल हुये।

स्वागत से अभिभूत तोखन साहू ने कहा मेरे लिये आज का दिन यादगार पल है। आप लोगो ने बारिश में भीगते हुये स्वागत सत्कार किये इसके लिए मैं आत्म विहोर हूं,लोरमी मेरा जन्म स्थल है और कर्म स्थल भी है। आजादी के बाद बिलासपुर लोकसभा से पहली बार कोई संसद केंद्रीय में मंत्री के रूप नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। ये आप लोगो की बदौलत संभव है आप सबका आशीर्वाद मिला जिसके कारण विश्व के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में जगह मिला है।आप लोगो के सामने झुककर में अभिनंदन करता हूं मेरे पास शब्द नहीं है। आप लोगो का का धन्यवाद करने के लिए।
1994 में गांव वालों ने पंच बनाए आज सिर्फ आप लोग प्रेम और आशीर्वाद फल स्वरुप पहचान मिला है। कार्यकर्ता से यह मंच तक पहुंचा हूं। ये बीजेपी पार्टी है,जो समान्य कार्यकर्ता से बड़े ओहदे पर सुशोभित किया है। बड़े नेताओं के मार्ग दर्शन से बिलासपुर संसदीय क्षेत्र का विकास में छत्तीसगढ़ के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा।
ऐसा प्यार आप लोगों के आशीर्वाद से सभी मतदाताओं कार्यकर्ताओं और जनता के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।


क्षेत्रीय विधायक उपमुख्यमंत्री-अरुण साव ने कहा कि क्षेत्र के लाईका पंच सरपंच से राजनीति शुरुआत करने वाले नवनिर्वाचित सांसद एव केंद्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद नगर में पहली बार आगमन पर आप लोगो ने बरसते पानी अपना लाड दुलार दिखाया इसके लिए सभी का आभार। आप लोगो ने बड़ा दिल दिखाया है।

जगह जगह स्वागत-आवास एवम शहरी विकासकेंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का ग्राम मनोहरपुर , चंदली , महाराणा स्कूल झाफल , नगर पंचायत लोरमी, महिला मोर्चा ने पदाधिकारियों , देवरहट , गोंड खाम्ही एवं लोरमी मंडल के पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओ , प्रेस क्लब लोरमी , फब्बारा चौंक मुंगेली चौक , सहित नगर के प्रमुख चौंक चौंराहो में भव्य एवम आतिशी स्वागत किया गया काफिला का जगह जगह स्वागत किया गया।

मानस मंच में महामाला से भव्य एवम आतिशी स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में तखतपुर विधयक डॉक्टर धर्मजीत सिंह , मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले , बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, लखन साहू , शैलेश पाठक , श्रीमति वर्षा विक्रम सिंह , अंकिता शुक्ला , रानू केशरवानी , श्रीमति अंजना दास , विनय साहू , दिनेश साहू , धनी राम यादव , विक्रम सिंह , गुरमीत सलूजा , रवि शर्मा , महाजन जायसवाल, प्रदीप मिश्रा , साहूकार साहू , गणेश साहू , धनेंद्र राजपूत , विनोद राजपूत ,धनेश साहू, विश्वास दुबे , सुशील यादव , राजेंद्र साहू , सोहन डडसेना , ओंकार खत्री , राकेश छाबड़ा, अविश यादव ,विकास केशरवानी, बादल मौर्य देवेंद्र विश्वकर्मा , राहुल साहू , तितरा राजपूत , उत्तम साहू , राजेन्द्र साहू, घनश्याम खत्री सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष दिनेश साहू ने किया।

प्रेस क्लब ने किया स्वागत-नगर के फवारा चौक प्रेस क्लब कार्यालय में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, क्षेत्रीय  विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ विधायक मुंगेली पुन्नू लाल मोहले एवं बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का प्रेस क्लब के अध्यक्ष सतीश मिश्रा के नेतृत्व में फूलमाला भेंटकर भव्य स्वागत कर अतिथियों का मिठाई खिलाई गई। इसी प्रकार मानस मंच में पत्रकारों ने महामाला से तोखन एव अन्य अतिथियों का स्वागत किये। इस अवसर पर अध्यक्ष सतीश मिश्रा, सचिव नूतन गुप्ता, प्रशान्त शर्मा, कृष सोनी, मनोज शर्मा, साजिद खान, प्रीतम दिवाकर , जितेंद्र पाठक , सन्दीप सिंह , नन्दकुमार यादव , राहुल यादव ,जतीन सलुजा , प्रमोद जायसवाल ,विपिन शर्मा , निशु कश्यप , विशाल मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।

तोखन साहू  मनोहरपुर में लड्डू से तौले गये- ग्राम मनोहपुर में भाजपा देवरहट मंडल के ग्राम मनोहरपुर में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष  उत्तम साहू एवं कार्यकारणी मंडल अध्यक्ष ललित राजपुत सुधांशु सिंह ठाकुर के नेतृत्व में बिलासपुर लोकसभा नव निर्वाचित सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन का लड्डू में तौल कर स्वगत अभिनंदन किया गया। साथ में उप मुख्यमंत्री  अरूण साव  पुन्नूलाल मोहले विधायक मुंगेली पूर्व सांसद  लखनलाल साहू उपस्थित रहें। भक्ति सिंह नागेश साहू ,रवि सिंह ठाकुर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत होकर सांसद तोखन साहू ने कार्यकर्ताओं एवं जनता का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

तोखन साहू को मंत्री बनाकर मोदी  ने पिछड़ा वर्ग का मान बढ़ाया-

मुंगेली– केंद्र सरकार में आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू का गुरुवार को मुंगेली आगमन हुआ। इस दौरान भाजपा नेत्री  रत्नावली कौशल ने अपनी टीम के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद तोखन साहू का पहली बार मुंगेली आगमन हुआ। इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ नेता विधायक पुन्नू लाल मोहिले, जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष पाठक एवं समस्त वरिष्ठ भाजपा नेता भी उपस्थित रहे।

श्री साहू का जगह जगह भव्य स्वागत हुआ। विभिन्न समाजों और संगठनों के पदाधिकारियों ने मंत्री श्री साहू का भव्य स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां महिलाओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

error: Content is protected !!