त्योहारधर्म-संस्कृति-कलान्यूजमुंगेली/लोरमी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुंगेली एवँ  लोरमी में आयोजित विजयादशमी उत्सव में हुए शामिल..जीवंत झांकियों ने मन मोहा..

हरिपथ:मुंगेली/लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं विधायक अरुण साव विजयादशमी के अवसर पर मुंगेली के बीआर साव उ.मा. विद्यालय मैदान और लोरमी के हाईस्कूल मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने समस्त परिवारजनों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी। नगर में मनमोहक को देखने भीड़ उमड़ी। विश्वास दुबे के घर के पास मंच में श्री साव से लोगो ने सोनपान भेंटकर बधाई दिए।

श्री साव ने मुंगेली एवं लोरमी में लोगों को संबोधित कर कहा कि, अन्याय और अधर्म के प्रतीक रावण का पुतला दहन किया गया। दशहरा का यह दृश्य सदैव हमें यह प्रेरणा देता है कि कठिन परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म की ही विजय होती है। विजया दशमी का पर्व हमें अन्याय और अधर्म के विरुद्ध खड़े होने का साहस और प्रेरणा प्रदान करता है।

उप मुख्यमंत्री साव ने नवजीवन क्लब दशहरा महोत्सव समिति लोरमी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि, रावण दहन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि अधर्मी चाहे कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंत में धर्म और सत्य की ही विजय होती है। 

हमारे भीतर की बुराइयों को खत्म करने का संदेश

लोरमी

डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, रावण का दहन सिर्फ पुतले का दहन नहीं है, यह समाज और आसपास की बुराइयों को खत्म करने का संदेश है। अहंकार, लोभ, ईर्ष्या और क्रोध हमारे अंदर के असली रावण हैं। असली विजय वही है, जो इन बुराइयों को त्यागकर सच्चाई का साथ दें। प्रभु श्रीराम का आदर्श चरित्र हमें धर्म और कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देता है। दशहरा हमें समाज में भाईचारे और एकता का संदेश भी देता है।

मुंगेली

नगर में नवजीवन क्लब के द्वारा दशहरा उत्सव समिति के द्वारा आयोजित श्री राम लक्ष्मण, सीता एवँ रावण की जीवंत झांकियों ने लोगों को आकर्षित किया। जिसको देखने के लिये हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। झांकी नगर के  राजबाड़ा से निकलकर फवारा चौक, मुंगेली चौक, पुराना बस स्टैंड,मानस मंच होकर हाईस्कूल मैदान पहुँची।जहाँ मान्यता के अनुसार रावण के पुतले को जलाने के पूर्व जमकर आतिशबाजी हुऐं। जिसके  बाद दशानन के पुतले का दहन किया गया। 

 लोरमी दशहरा उत्सव में नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा , विक्रम सिंह, विनय साहू, राकेश दुबे, उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल , मंडल अध्यक्ष सुशील यादव , राजेंद्र साहू , दिनेश कश्यप , लेखराज सिंह ठाकुर ,जिला महामंत्री , गुरमीत सलूजा , रवि शर्मा, धनीराम यादव , विश्वास दुबे , घनेंद्र राजपूत , देवचरण भास्कर , महाजन जायसवाल , दिनेश साहू , घँशु राजपूत, घनश्याम यादव, आलोक शिवहरे,तामेश्वर साहू, सन्दीप सोनी,रिक्की सलूजा,बनवारी लाल अग्रवाल, नितेश अग्रवाल,विकास केशरवानी, देवेंद्र केशरवानी,रामनिवास राठौर, महेंद्र खत्री सहित अन्य उपस्थित रहे।

 मुंगेली में वरिष्ठ विधायक पुन्नूलाल मोहले जी, भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी , जिला पंचायत अध्यक्ष  श्रीकांत पांडेय , भाजपा पदाधिकारी, दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य,भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे। 

error: Content is protected !!