न्यूजपुलिसमुंगेली/ पथरियायातायातहादसा

वाहन की ठोकर से घर लौट रहे मजदूर की दर्दनाक मौत…पुलिस जांच में जुटी..

मजदूर को लापरवाह वाहन चालक ने ठोकर मार दिया,जिसमे मजदूर की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार वाहन की तलाश आरंभ कर दी है!

हरिपथपथरिया /मुंगेली– 8 मार्च ग्राम बरछा से खपरी नहर जाने वाली सड़क में अज्ञात वाहन की ठोकर से घर लौट रहे मजदूर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर 3 बजे मृतक के बड़े भाई अश्वनी राजपूत ने थाना मे सूचना दी की उसके छोटे भाई मृतक लेखराम राजपूत 26 वर्ष पिता टीकाराम निवासी ग्राम गंगद्वारी को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी है। पुलिस घटना स्थल पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही कर शव का पंचनामा कर पीएम के लिए रवाना किया।

पुलिस ने बताया की मृतक ग्राम खपरी मे मजदूरी का काम कर पैदल घर लौट रहा था, खपरी से पथरिया और तभी नहर के पास किसी अज्ञात गाड़ी ने उन्हें ठोकर मार दी।

हादसे के बाद चालक दुघटनकारित वाहन को लेकर फरार हो गया। पैदल चल रहे लेखराम सड़क किनारे दूर जा गिरे।जिसके कारण घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
पथरिया सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में मृतक के शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

error: Content is protected !!