उपलब्धिन्यूजभाठापारामहिलाएंमुंगेलीसंगठनसफलतासमाजिकसाहित्य

सरयु साहित्य परिषद ने किया डॉ.सुधा रानी का सम्मान..

हरिपथ:भठापारा– सरयु साहित्य परिषद भाटापारा के तत्वावधान मे वृहद धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन द्वारा वैचारिक ,नैतिक, एकता, अखंडता, सामाजिक विषयो पर विचार विमर्श का आयोजन किया गया,सेवा सौहार्द, सम्मान के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्र के विजेता प्रति भागियो का सम्मान किया गया,रामायण संस्कृति ज्ञान परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी प्रतिभागियो को रामायण की प्रति एवम चौकी भेंट की गई।


सम्मान की अग्रणी कड़ी मे मुंगेली जिले से विजय कुमार शर्मा,एवम उनकी धर्म पत्नि शिक्षिका,लेखिका,कवयित्री डाॅ. सुधा रानी शर्मा का सम्मान किया गया, जिन्हे इस वर्ष राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार (राज्यपाल अवार्ड) प्राप्त हुआ है, शिक्षा, समाज सेवा,साहित्य सभी क्षेत्रो मे अपनी अलग पहचान, नवप्रयोग, नवाचार के लिए सम्मान दिया गया है,
कार्यक्रम मे सभी सर्व ब्राम्हण समाज के पदाधिकारी, अखंड ब्राम्हण समाज के सदस्य सरयु साहित्य परिषद के अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा, मुकेश शर्मा, पंडित झम्मन शास्त्री, सुशील शर्मा, अश्वनी शर्मा उपस्थित थे विजय कुमार शर्मा ,सुधारानी शर्मा ने विप्र समाज द्वारा सम्मानित किये जाने पर धन्यवाद एवम आभार व्यक्त किया

error: Content is protected !!
Latest