
हरिपथ:लोरमी-13 नवम्बर मिशन नवभारत उन्तालीस प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य नई दिल्ली भारत के निर्देशन में मिशन नवभारत साहित्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुनील दत्त मिश्रा ने ग्राम छीतापार निवासी विष्णुकांती कॉलेज प्रबंधन अध्यक्ष सुनील लहरे को मिशन नवभारत साहित्य परिषद जिला इकाई मुंगेली का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता की पूजा अर्चना से हुआ।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सुनील लहरे को सौंपा नियुक्ति पत्र
विष्णुकांती महाविद्यालय छीतापार के सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें मिशन नवभारत साहित्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुनील दत्त मिश्रा ने विष्णुकांती महाविद्यालय छीतापार के प्रबंधन अध्यक्ष सुनील लहरे को मिशन नवभारत साहित्य परिषद जिला मुंगेली को जिला अध्यक्ष मुंगेली का नियुक्ति पत्र सौंपा और साहित्य परिषद की उद्देश्यों के तहत् कार्य करने के लिए आशीर्वाद प्रदान करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित किया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुनील लहरे ने मिशन नवभारत साहित्य परिषद के उद्देश्य के तहत् कार्य करने का वचन दिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील दत्त मिश्रा का आभार व्यक्त जताया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुनील लहरे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुनील दत्त मिश्रा को साल श्रीफल और पेन डायरी से सम्मानित किया।
नौनिहाल दो बच्चों को कराया अन्न प्रसन्न
कार्यक्रम के अवसर पर डॉक्टर सुनील दत्त मिश्रा ने ग्राम पंचायत चकला के दो बच्चों का खीर खिलाकर अन्न प्रसन्न कराया और बच्चों के लिए ऊनी एवं सूती वस्त्र तथा माता को साल श्रीफल भेट किया जिससे माताएं बहुत प्रसन्नचित रहे।

महाविद्यालय परिसर में किया गया पौधारोपण
कार्यक्रम के अवसर पर डॉक्टर सुनील दत्त मिश्रा ने उपस्थित अतिथियों के साथ मिलकर महाविद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुनील लहरे के दिवंगत पिताजी के मूर्ति में पुष्प अर्पित कर एक पौधा का रोपण किया और कहा हमें शुद्ध वायु के लिए पौधारोपण कर उनकी नियमित देखभाल करते हुए विशाल वृक्ष बनाना चाहिए जिससे हमें शुद्ध वायु मिल सके। इस अवसर पर ग्राम पंचायत चकला आश्रित ग्राम छीतापार के सरपंच पति धर्मेंद्र घृतलहरे नेहा पब्लिक स्कूल छीतापार के प्राचार्य व विष्णुकांती महाविद्यालय के उप प्राचार्य अजय टंडन, महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक नारायण दास जोगांश, अभिषेक खांडेकर, मोहनीश राज, मुलेश भास्कर, पिंकी , सोमनाथ बंजारे,पूजा लहरे, किरण चतुर्वेदी और बी.ए. एल. एल. बी. छात्र हरजीत भास्कर महाविद्यालय के अन्य छात्र छात्रा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
