कोटाक्राईम /पुलिसन्यूजबिलासपुर

शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म कर फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

हरिपथ: कोटा– शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म कर फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।आरोपी का चोरी के मामले में स्थाई वारंट था। जिसे  न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपी का विवरण  महेंद्र बंजारे पिता गोरेलाल बंजारे उम्र 29 साल साकिन घोंघाड़ीह थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

पुलिस ने घटना का संक्षिप्त विवरण  बताया दिनांक 13.09.2025 को प्रार्थीया उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि ग्राम घोंघाड़ीह थाना कोटा का महेन्द्र बंजारे शादी का झांसा देकर जबरदस्ती इसके घर में जाकर शारीरिक शोषण किया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की खोजबीन की गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी बिलासपुर में छिपा हुआ है। तत्पश्चात थाना कोटा पुलिस की टीम द्वारा साइबर सेल की मदद से लोकेशन द्वारा आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। साथ ही साथ आरोपी का  न्यायालय में स्थायी वारंट पेश किया गया।

error: Content is protected !!