बेटी की विवाह के लिए खरीददारी कर लौट रहे बाईक सवार पति-पत्नी की सडक हादसे में दर्दनाक मौत…

हरिपथ:मुंगेली– 23 अप्रेल बेटी की विवाह में दहेज समान खरीददारी कर लौट रहे दम्पति की सड़क हादसे में पति-पत्नि की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में हडकंप मच गया। लोरमी विकासखण्ड की ग्राम लगरा के सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य बाईक से पति पत्नी मुंगेली से देररात लौट रहे थे कि उसी दौरान एक स्कार्पियो वाहन की जबरदस्त ठोकर से इन्द्रेश्वर तिवारी उम्र 56 एवं देवेशवरी तिवारी उम्र 48 घटना स्थल से छिटककर खेत मे फेंका गए जो तीन बजे राजे से ढूंढने पर उनकी लाश मिली।




मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात 10.30 बजे देररात फास्टरपुर थाना अंतर्गत ग्राम लगरा निवासी इंद्रेश्वर तिवारी उम्र 56वर्ष व पत्नी देवेश्वरी 48 वर्ष क अपनी कन्या की शादी के लिए समान खरीदी करके मुंगेली से बाइक से 10:00 बजे रात को दोनों घर आ रहे थे नवोदय विद्यालय दाबो के पास विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो ने जबरदस्त ठोकर मार दिया। जिससे बाईक सवार तिवारी दम्पति दूर खेत मे फेंका गए। स्कार्पियो वाहन भी पलट गया है,जिसमे सवार लोग हादसे के बाद से फरार बताए ज रहे है।


इधर मोबाइल लगाने पर नही उठाने से घबराए परिजन देररात 3 बजे घटना स्थल पहुँचकर खोजबीन प्रारंभ किये। घटना स्थल से दूर खेत मे दोनो की लाश मिली। हादसे में बाईक परखच्चे उड़ गए थे। जिसको सुबह पुलिस ने शिनाख्त करवाकर कर पीएम के लिए जिला अस्पताल रवाना किये। ग्रामीणों ने बताया कि अगर समय पर दम्पति मिल जाते तो बचने की उम्मीद रहती?

गौरतलब है,की रात में वाहनों की तेज रफ्तार एवं चकाचौंध दूधिया रोशनी से बाईक जैसे वाहन हादसे के शिकार हो जाते है। हादसे के बाद से गाँव गाँव मे मातम पसरा तो घरों की खुशियां छिनने से परिजन सदमे में है। 26 अप्रेल को मृतक दम्पति की बेटी की विवाह है। मृतक ग्राम लगरा के सरस्वती शिशु मन्दिर के आचार्य था एवं अपने घर का मुखिया था, अब परिवार के सामने बड़ी मुसीबत के साथ बड़ी समस्या सामने देख गाँव मे दुखद परिवार से बड़ी संख्य में ग्रामीण पहुँच रहे है। पुलिस ने वाहन के चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई है।

फास्टरपुर थाना प्रभारी लक्ष्मन प्रसाद खूंटे ने बताया कि हादसे में दो लोगो की मृत्यु हुई है,स्कार्पियो वाहन में कोई नही मिला है। पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज कर विवेचना में जुट गयी है।



