गोंडखाम्हीचुनावछत्तीसगढ़न्यूजभाजपामुंगेली/लोरमीराजनीति
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-भाजपा ने लोरमी क्षेत्र के जनपद सदस्य उम्मीदवारो की सूची किया जारी ..गोड़खाम्ही से वर्षा विक्रम सिंह मैदान में..


हरिपथ–लोरमी– 3 फरवरी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने मण्डल चयन समिति लोरमी समस्त मंडल द्वारा चयनित जिला चयन समिति मुंगेली द्वारा अनुमोदित एवं संभागीय चयन समिति के अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किरण सिंह देव के सहमति से जनपद पंचायत क्षेत्र लोरमी भाजपा समर्थित जनपद सदस्य प्रत्याशी की घोषणा जिलाध्यक्ष दिनानाथ केशरवानी ने के द्वारा किया गया। जिसकी सूची निम्न है-

भाजपा ने गोड़खाम्ही जनपद पंचायत क्षेत्र सशक्त उम्मीदवार वर्षा विक्रम सिंह को मैदान में उतारा है,,जो संगठन में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं पूर्व में एक पंच वर्षीय जनपद अध्यक्ष के रूप में सफल कार्यकाल रहा है।उन्होंने ने पार्टी के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि पार्टी को यह सीट जीताकर क्षेत्र में विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाएंगे। दो दिन पूर्व नामंकन दाखिल किए।












