आस्थान्यूजबेलगहनालोकार्पणशुभारंभ

बेलगहना: के सिद्ध बाबा आश्रम मे भारत माता की मूर्ति  स्थापित…

हरिपथबेलगहना,विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर श्री सिद्ध बाबा अद्वैत परमहंस आश्रम बेलगहना में स्वामी शिवानंद महाराज के सानिध्य में भारत माता की मूर्ति का स्थापित किया गया।

महराज जी के द्वारा निरंतर सभी आश्रमों में विकास कार्य किया जा रहा है,।भारत माता जी की पूजन में पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रो का उच्चारण कर एवं विधिवत पूजन कर मूर्ति स्थापित किया गया, इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने उपस्थित होकर इस पावन पूजन के साक्षी बने।श्री सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना जो की बिलासपुर -कटनी रेलवे मार्ग में स्थित है।यह आश्रम साधु संतो की तपो भूमि रहा है। इस परमहंस परंपरा के पूरे भारत में लाखो की संख्या में अनुयायी है ,जिनका पुरे वर्ष आना जाना करते रहते हैं । श्री सिद्ध बाबा आश्रम के अतिरिक्त उप शाखा के रूप में 35 आश्रम और भी है जिनका संचालन  स्वामी जी के द्वारा बड़े है सहज और सरल तरीके से किया जा रहा है।

हिंदु धर्म के अनुसार वे शास्त्रों में वर्णित है की पूरे विश्व में एशिया महाद्वीप, और एशिया महाद्वीप में भारत भूमि को श्रेष्ठ बताया गया है। भारत ही एक ऐसा देश है जहां अपनी धरती को मां की संज्ञा दी जाती है ।भारत की संस्कृति यहां की धर्म परंपरा और यहां की वेद शास्त्रों में वर्णित मंत्रो का समूचा विश्व लोहा मान रहा है, वेदों के मंत्रो में पूरे विश्व का संपूर्ण ज्ञान समाया हुआ है। इसीलिए भारतवासी अपनी इस धरती को भारत मां कहते हैं। इस कार्यक्रम के बीच आये हुये श्रद्धावान भक्तों ने भारत माता जी के सन्दर्भ में अपनी अपनी उद्धबोधन दिये। पूजा संपन्न होने के पश्चात सभी श्रद्धालु भक्त भंडारा में प्रसाद ग्रहण किये। इस कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्त बड़ी संख्या में  उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!