अवैध उत्खननअवैध परिवहनक्राइमन्यूजपर्यावरणलोरमीवनविभागवनांचलवाहन

संरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रेत खनन एवं परिवहन करते ट्रैक्टर को वन विभाग ने किया जप्त

हरिपथ:लोरमी: 12 अक्टूबर वन परिक्षेत्र के भारतपुर परिसर एक ट्रैक्टर ट्रॉली सहित अवैध उत्खनन करते हुए वन विभाग ने पड़कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का मामला सामने आया है। 

मामले में वनविभाग ने बताया वनमंडलाधिकारी  तन्मय कौशिक के निर्देशन में दशहंस प्रकाश सूर्यवंशी उपवनमंडलाधिकारी एवं जूही वर्मा, वनक्षेत्रपाल वन परिक्षेत्र अधिकारी लोरमी के नेतृत्व में मुखवीर से प्राप्त सूचना के आधार पर वन परिक्षेत्र लोरमी में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा अंतर्गत कक्ष क. 556 आरक्षित वन क्षेत्र के पास कन्हैया नाला बांध के समीप ग्राम चेचानडीह निवासी  रमेश यादव वल्द  जन्नू यादव निवासी ग्राम-चेचानडीह, के द्वारा भारतपुर परिसर के कक्ष क.556 RF की ओर से वनोपज रेत का अवैध उत्खनन कर व्यवसायिक लाभ प्राप्त करने के उदेश्य से वन अपराध में प्रयुक्त होने वाले वाहन ट्रेक्टर सोनालिका नीला रंग डी. आई 35 एवं ट्राली नीला रंग 2 चक्के बाली के माध्यम से परिवहन किया जा रहा था। जिसे मौके पर उपस्थित वन अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा रोक कर परिवहन किये जा रहे रेत के संबंध में वाहन चालक से पूछताछ की गयी। पूछताछ करने पर वाहन चालक के द्वारा मौके पर उपस्थित महिला वन अधिकारी एवं कर्मचारी से अभद्रतापूर्वक व्यवहार करते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया गया।

परिसर रक्षक भारतपुर के द्वारा मौके पर वाहन चालक से पूछताछ किये जाने पर संतोषजनक उत्तर प्राप्त नही होने तथा परिवहन किये जा रहे रेत के संबंध में कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नही किये जाने के कारण अवैध कार्य में प्रयुक्त होने वाले वाहन ट्रेक्टर सोनालिका नीला रंग डी. आई 35 एवं ट्राली नीला रंग 2 चक्के वाली जिसमें रेत भरा हुआ था तथा अवैध खुदाई करने में प्रयोग होने वाले औजार तसला 3 नग फावड़ा 2 नग को जप्ती की कार्यवाही करते हुए जप्तशुदा याहन एवं वनोपज सहित को उच्च तकनीकी केन्द्रीय रोपणी तुलसाघाट तक पहुंचाकर वन अपराध प्रकरण क. 19809/13 दिनांक 10.10.2026 आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है तथा जप्त किये गये वनोपज को राजसात की कार्यवाही किये जाने योग्य पाये जाने पर कार्यालय प्राधिकृत अधिकारी एवं उपवनमंडलाधिकारी के समक्ष राजसात की कार्यवाही किये जाने हेतु प्रस्तावित किया गया है।

उक्त कार्यवाही में वनमंडलाधिकारी  तन्मय कौशिक  उपवनमंडलाधिकारी  दशहंस प्रकाश सूर्यवंशी, वन परिक्षेत्र अधिकारी जूही वर्मा (वनक्षेत्रपाल), मनोहर लाल यादव (वनपाल),  राजेश पाटले (वनपाल),  आशा यादव (वनरक्षक),  शंकर जोशी (वनरक्षक),  ललित कुमार वंजारे (वनरक्षक),  प्रदीप ढीमर  सुरेश यादव ,  टुकेश्वर राठौर कमल मरावी  एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सामिल रहे।

Latest