आरोपी को पुलिस ने 70 पाव स्कूटी सहित किया गिरफ्तार

हरिपथ:पथरिया– 10 अगस्त थाना क्षेत्र के साकेत चौकी अंतर्गत पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 70 पाव देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त सोल्ड स्कूटी को भी जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
साकेत चौकी प्रभारी रोशन टंडन से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काले रंग की स्कूटी में अवैध शराब लेकर ग्राम चंदली-बदरा ठाकुर कच्ची सड़क की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
पुलिस द्वारा वाहन और युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 70 पाव देशी अवैध शराब बरामद हुई। शराब परिवहन में प्रयुक्त सोल्ड स्कूटी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।
पुलिस ने आरोपी राजनाथ सिंह जलतारे, निवासी पूछेली को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।