
हरिपथ–लोरमी-13 मई नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष राकेश तिवारी सुप्रसिद्ध युवा राष्ट्रीय कथा वाचक पं. सागर मिश्रा का आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने श्रीफल ,शाल एवं अंगवस्त्र,स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।


प्रदेशाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा की पंडित सागर मिश्रा ने बहुत ही कम उम्र में इतनी प्रसिद्धि प्राप्त कर विप्र समाज को गौरवान्वित किया है।

विद्वत्वं च नृपत्वं च नैव तुल्यं कदाचन ! स्वदेशे पूज्यते राजा विद्वान् सर्वत्र पूज्यते !!अर्थात् एक राजा और विद्वान में कभी कोई तुलना नहीं की जा सकती क्योंकि एक राजा तो केवल अपने राज्य में सम्मान पाता है, एक विद्वान हर जगह सम्मान पाता है, हमें हमारे क्षेत्रीय वक्ता पंडित सागर मिश्रा के प्रति गर्व है वह उत्तरोत्तर प्रगति करें ऐसी ईश्वर से प्रार्थना है।


इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, विधायक धर्मजीत सिंह, नंदकिशोर वैष्णव ,राजेन्द्र तिवारी, बुधराम डडसेना, अभिजीत तिवारी, संतोष शर्मा, मुकुल तिवारी, महेन्द्र द्विवेदी, सौरभ तिवारी, नरेश दुबे, निलेश दुबे, सुर्यकांत शर्मा, विद्यानाथ शर्मा , हर्ष शर्मा, यश शर्मा सहित आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी एवं आयोजक राजेन्द्र पाटकर,नरेंद्र पाटकर सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।
