
हरिपथ–मुंगेली -यादव समाज द्वारा निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भिलाई विधायक सामिल हुये।
इस दौरान उन्होने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देकर उनको शील्ड प्रदान किये। कार्यक्रम उपरांत देवेंद्र यादव ने स्थानीय रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया।

जहां समाज के लोगो सहित कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धनश्याम वर्मा, संजीत बनर्जी , स्वतंत्र मिश्रा, संजय यादव, रोहित शुक्ला नगरपालिका अध्यक्ष अभिलाष सिंह सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हुए बाईक रैली निकालकर कार्यक्रम स्थल तक सत्कार किये।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, पूर्व मंडी अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय संजीत बनर्जी थानेश्वर साहू युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश छेदईया,नवनीत शुक्ला सहित बडी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।