कार्यवाहीछत्तीसगढ़जलसंसाधनन्यूजमुंगेली/लोरमी

उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर खुला खुड़िया जलाशय का गेट, आमजनों को मिलेगी राहत

हरिपथमुंगेली-21 मार्च ग्राम खुड़िया में स्थित राजीव गांधी जलाशय का गेट खोल दिया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के निर्देश और कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को निस्तारी जल उपलब्ध होगा।

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता  आर.के. मिश्रा ने बताया कि खुड़िया जलाशय वर्तमान में 65 प्रतिशत पानी भरा हुआ है। उप मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जलाशय से 200 क्यूसेक पानी नहर व नदी के माध्यम से छोड़ा गया है, जिससे क्षेत्र के तालाबों और मनियारी नदी पर निर्मित एनीकटों को भरा जाएगा। इससे ग्रामीणों को निस्तारी के लिए जल की सुविधा मिलेगी। साथ ही पशुपालन और विभिन्न कार्यों में भी राहत मिलेगी।

जलाशय का गेट खुलने के बाद क्षेत्र के लोगों ने उप मुख्यमंत्री, कलेक्टर और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि लोरमी क्षेत्र के लोगों ने उप मुख्यमंत्री श्री साव से मुलाकात कर खुड़िया जलाशय से पानी छोड़े जाने की मांग की थी। आमजनों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए उप मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को तत्काल गेट खोलने के निर्देश दिए और जलाशय से पानी छोड़ा गया। 

error: Content is protected !!