CG-Newsन्यूजरायपुरविकसित भारतशिक्षा

रायपुर में होगा देशभर के सीए विद्यार्थियों का राष्ट्रीय सम्मेलन “कर्तव्य 2026” राज्यपाल  एवँ केंद्रीय राज्य मंत्री होंगे सामिल…

हरिपथ:रायपुर– 5 जून भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) के बोर्ड ऑफ स्टडीज़ (ऑपरेशंस) के तत्वावधान में तथा रायपुर शाखा (CIRC) एवं CICASA द्वारा “कर्तव्य 2026 – राष्ट्रीय सीए छात्र सम्मेलन” का आयोजन 6 एवं 7 जून 2026 को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित है।  सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में  छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, तथा  पुरंदर मिश्रा, विधायक, रायपुर उत्तर सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में सम्पन्न होगा।

“SYNC – Strategy, Youth, Network & Change” थीम पर आधारित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से 1000 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंसी विद्यार्थी भाग लेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास, प्रेरणा, राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता एवं नेटवर्किंग के अवसर प्रदान करना है।

सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित वक्ताओं, प्रेरणादायी व्यक्तित्वों एवं विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित किया जाएगा। कार्यक्रम में तकनीकी सत्र, प्रेरणादायी व्याख्यान, पेपर प्रेजेंटेशन, संवादात्मक चर्चा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

रायपुर शाखा की अध्यक्षा सीए रश्मि वर्मा ने बताया कि यह सम्मेलन विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास एवं जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु प्रेरित भी करेगा। वहीं CICASA अध्यक्ष सीए संस्कार अग्रवाल ने देशभर के सीए विद्यार्थियों से इस राष्ट्रीय आयोजन में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया है। पंजीकरण हेतु:
https://bosactivities.icai.org/

Latest