Crime/policeछत्तीसगढ़न्यूजमुंगेली/लोरमी

खूनी संघर्ष मामले में   हत्या के दो आरोपी भेजे गए जेल…

हरिपथलोरमी-4 जनवरी चंदली में हुये खूनी संघर्ष में हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस नें डबल मर्डर में दोनो पक्ष से दो-दो आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदली अटल चौक 1 जनवरी में दो पक्षों में हुये खूनी संघर्ष  पुलिस ने  सुनील यादव 26 वर्ष पिता गणेश यादव एवं शंकर राज 35 वर्ष पिता सियाराम राज  निवासी चंदली कि दोनों का घटना स्थल दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। 

मृतक सुनील 26 वर्ष हत्या के मामले में दूसरे पक्ष के गोकुल राज 42 पिता सियाराम राज एवं भाई गजानंद राज 40 वर्ष पिता सियाराम राज की गिरफ्तारी हुई है।

वही मृतक शंकर राज 35 वर्ष पिता सियाराम राज के हत्या के आरोप में गणेश यादव 51 वर्ष पिता केजू यादव एवं अन्य को आरोपी बनाया गया है। पुलिस बल गांव में तैनात किया गया,ताकि अप्रिय घटना नही हो सके जिस पर विभाग नजर बनाए हुये है।नए वर्ष के दिन आधा घण्टे चले खूनी संघर्ष में दोनो पक्षों के दो जिंदगीया तबाह होकर बिखर गया।

पुलिस ने बताया कि 1 जनवरी  को रात्रि 8 से 9 बजे के मध्य थाना लालपुर क्षेत्र के ग्राम चंदली के रहने वाले ग्रामीणों के बीच दो पक्षों में मारपीट हुआ था जिस पर दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर हत्या एवं मारपीट का थाना लालपुर में अपराध क्र. 01/2025 धारा 103, 315(3), 115(2), 3(5) बी.एन. एस. एवं अपराध क्र. 02/2025 धारा 103, 315(3), 115(2), 3(5) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, एवं उप पुलिस अधीक्षक  माधुरी धिरही के कुशल मार्गदर्शन में विधिवत कार्यवाही करते हुये विवेचना के दौरान शुक्रवार को अपराध क्र. 02/2025 के आरोपी 01. गजानंद पिता सियाराम राज उम्र 40 वर्ष एवं 02. गोकूल पिता सियाराम राज उम्र 42 वर्ष दोनों निवासी ग्राम कंतेली थाना लालपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया।

एसडीओपी माधुरी धिरही ने बताया कि ग्राम में स्थति सामान्य है,एक पक्ष के दो आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।

error: Content is protected !!