मुंगेली

पुलिस ने पांच दिनों में थाना/चौकी क्षेत्र में अभियान चलाकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 352 प्रकरणों में समन शुल्क 1 लाख 12 हजार सात सौ  की चालानी कार्यवाही की गई। तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, अवैध पार्किंग पर की गई कार्यवाही…..

हरिपथमुंगेली ◆ 31 मई जिले में सड़क दुर्घटना रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था बनाने हेतु मुंगेली पुलिस द्वारा की गई मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही।  विगत 05 दिनों में थाना/चौकी क्षेत्र में स्थान चिन्हांकन कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 352 प्रकरणों में समन शुल्क 1 लाख 12 हजार सात सौ   की चालानी कार्यवाही की गई। तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, अवैध पार्किंग पर की गई कार्यवाही। जिला पुलिस मुंगेली आमजन से अपील करती है कि यातायात व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करे एवम यातायात नियमों का पालन करे।


जिला पुलिस मुंगेली द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था बनाने रखने हेतू यातायात जागरूकता अभियान चला रही है। वहीं दूसरी ओर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है। इसी क्रम में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु विगत 05 दिनों में थाना/चौकी प्रभारियो द्वारा अलग-अलग चौक-चौराहे, प्वाईंट्स का चिन्हांकन कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 352 प्रकरणों में कुल 1 लाख 12 हजार 7 सौ  समन शुल्क के रूप में किया गया है। जिसमें यातायात शाखा द्वारा 111 प्रकरणों में समन शुल्क 35 हजार तीन सौ  थाना मुंगेली द्वारा 36 प्रकरणों में समन शुल्क 10 हजार आठ सौ  थाना लोरमी द्वारा 67 प्रकरणों में समन शुल्क 24 हजार आठ सौ  थाना पथरिया द्वारा 16 प्रकरणों में समन शुल्क 48 सौ रूपये, थाना जरहागांव द्वारा 14 प्रकरणों में समन शुल्क 42 सौ  थाना लालपुर द्वारा 09 प्रकरणों में समन शुल्क 27 सौ  थाना फास्टरपुर द्वारा 17 प्रकरणों में समन शुल्क 51 सौ थाना सरगांव द्वारा 31 प्रकरणों में समन शुल्क 95 सौ   थाना चिल्फी द्वारा 28 प्रकरणों में समन शुल्क 86सौ चौकी खुड़िया द्वारा 19 प्रकरणों में समन शुल्क 57 सौ चौकी साकेत द्वारा 04 प्रकरणों में समन शुल्क 12 सौ  की चालानी कार्यवाही की गई।

error: Content is protected !!