छत्तीसगढ़न्यूजमुंगेलीलोकार्पणस्वास्थ्य

उपमुख्यमंत्री ने किया एसबी हॉस्पिटल का शुभारंभ..

हरिपथ–मुंगेली -16 नवम्बर  उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने प्रवास के दौरान SB हेल्थ केयर हॉस्पिटल का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने  डाक्टरो से मुलाक़ात कर उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा हेतु प्रदान करने कहा ताकि स्थानीय लोगो को स्वास्थ सुविधा मिल सके।

  हॉस्पिटल के डायरेक्टर चंदन शर्मा ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरल व्यक्तित्व के धनी श्री साव ने अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के दौरान समय निकाल इसके लिए SB हेल्थ केयर परिवार उनका ह्रदय से आभारी है,, इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक, नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह, हिमांशु मिश्रा, सौरभ बाजपाई सहित बडी संख्या मे कार्यकर्ता, हॉस्पिटल स्टॉफ एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Latest