
हरिपथ–लोरमी-( खबर राजनीति) नगपालिका के दर्जा मिलने एवं ग्राम पंचायत तुलसाघाट विलय के बाद 3 नये वार्डो अस्तित्व में आये है।नगरपालिका चुनाव के लिए अचार संहिता अब कुछ ही दिन बचे है!सत्ताधारी दल एवं विपक्ष पार्टी एवं निर्दलीय दावेदार अब खुलकर आम हो गया है। सत्ताधारी दल के सामने बड़ी चुनौती स्वभाविक है,इनके दावेदारी करने वालों की संख्या भी अधिक होगी। सम्भावित चेहरे सामने आए है,जो नगर निकाय चुनाव में अपना भाग्य आजमा सकते है!

नगर के वार्ड 13,14 व 15 सहित तुलसाघाट में औसत न जनसँख्या के आधार पर 2 नए सहित कुल 3 नये वार्ड अस्त्तिव में आये है। 2011 के जनसँख्या जनगणना के आधार पर वार्डो का परिसीमन होगा। नगर में कुल 15156 एवं नये जुड़े तुलसाघाट में 1329 जनसंख्या है। इन्ही के आधार पर पुराने वार्ड भी आगे पीछे कर कुल 18 वार्ड अस्तित्व में आये है।

41 वर्ष बाद विकास ? -ग़ौरतलब है,की 1983 में लोरमी नगर पंचायत की स्थापना हुई। 41 वर्ष बाद 2024 में क्षेत्रीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सौगात देकर नगरपालिका का दर्जा मिला । नगर पंचायत में सर्व प्रथम अध्यक्ष योगेंद्र कुमार दास दो पंचवर्षीय पदस्थ रहे। उनकी पत्नी अंजना दास, मनीष त्रिपाठी ,अनिल दास एवं अंकिता शुक्ला वर्तमान में पद पर आसीन है। अब नगर पालिका बनने के बाद पहली बार नगर के लोग मतदान करेंगे।
तलाशने होंगे नये वार्ड- बताया जा रहा है,की वार्डो में नये परिसीमन से दावेदारों के लिए चुनौती से कम नही होगा। परिसीमन के बाद आरक्षण वर्ग विशेष की सीटे बदलने की संभावना है, पार्षद जो परंपरागत सीट से चुनाव लड़ते आये है,उनको अब नए वार्ड की तलाश करनी पड़ सकती है?

नगरपालिका अध्यक्ष के लिये रस्साकसी-वर्तमान में भाजपा के अध्यक्ष नगरपालिका बतौर पद पर आसीन है,इस बार आरक्षण के बाद क्या होगा। इस पर सभी की नजर है। दावेदार दोनो ही पार्टी कांग्रेस एवं सत्ताधारी दल भाजपा पार्टी में दावेदारी के लिए हलचल प्रभावी है। अपने -अपने हिसाब से नेता टिकट के जुगत में अंदरूनी लगे है!इस बार नगरीय निकाय चुनाव में दिलचस्प नजारा देखने को मिलेगा।क्योकि नगर पालिका बनने के बाद इस बार शहरी मतदाता स्वतंत्र अध्यक्ष चुनेंगे।
जनसँख्या के आधार पर कुल 18 वार्ड बनाये गए ,जिनका क्रमशः नामकरण भी कर दिए गए है?शिव वार्ड, जवाहरलाल नेहरू वार्ड, महामाया वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, विवेकानंद वार्ड, हरिविहार वार्ड, अग्रसेन वार्ड और गुरु नानक वार्ड, गायत्री वार्ड, गुरु घासीदास वार्ड, संत रविदास वार्ड, संत कबीर दास वार्ड और ठाकुर देव वार्ड, जय दुर्गा वार्ड, सुभाष चंद्र बोस वार्ड, महावीर वार्ड, इंदिरा गांधी वार्ड और महात्मा गांधी सामिल है।
नगरी निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए “हरिपथ” की टीम ने विभिन्न राजनीति दल के नेताओं से उनके राजनीतिक सफर को आपके सामने लाने का प्रयास किया है! जानिए लोरमी के संभावित अध्यक्ष कौन हो सकतें है?

सागर सिंह बैस-कांगेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जेसीसीजे के विधानसभा 2023 के प्रत्याशी रहे,अपने बुते 16 हजार से अधिक मत प्राप्त करने वाले एवं नगर पंचायत में सफल चुनावी रणनीतिकार रहे। युवाओं में लोकप्रियता हासिल कर कांग्रेस में बतौर जिलाध्यक्ष संगठन का सफल नेतृत्व किये। श्री बैस ने कहा कि वे लगातार समर्थकों के सम्पर्क में है,युवा वर्ग व सामान्य व गरीब तबके के लोग चाहते है,की नगरपालिका का नेतृत्व कर नगर की विकास में सहभागिता निभाये। इससे प्रभावित होकर नगर के चुनाव अध्यक्ष पद के लिए सामने आएंगे! युवाओं के बीच लोकप्रिय होने के कारण नगर के चुनाव में सागर सिंह बैस सबसे मजबूत उम्मीदवार हो सकते है!

वर्षा विक्रम सिंह– भाजपा की तेज तर्रार महिला नेत्री एवं इनको राजनीति ससुराल से विरासत में मिली है। महिलाओं के उत्थान एवं क्षेत्रीय विकास के किये जूझने वाली संघ में सक्रिय महिला है। 2015 में जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं वर्तमान में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ,टेनिस टेबल संघ की जिलाध्यक्ष एवं महिला समंवयक में जिला संयोजिका है। पति विक्रम सिंह सक्रिय राजनीति में है,जिनकी सक्रियता क्षेत्र में बखूबी दिखती है। ससुर लोरमी-पंडरिया क्षेत्र के भूतपूर्व विधायक ठा. भुपेन्द्र सिंह है। इन्होंने कहा कि अगर पार्टी आलकमान संगठन में जो भी जवाबदारी देगी उसे बखूबी निर्वहन करूंगी। नगर में सक्रिय भूमिका निभाने बोले तो इसके लिए भी पीछे नही हटेंगे।

अंकिता रवि शुक्ला-वर्तमान भाजपा के नगर पालिका की प्रथम अध्यक्ष एवं वार्ड 9 के पार्षद है। पति रवि शुक्ला 2005-2009 तक वार्ड 10 के पार्षद रहे है। टिकट के प्रमुख दावेदारों में से एक है,जो दोनो ही आरक्षण के आधार पर बीजेपी से अध्यक्ष के टिकिट के दावेदार है।

मनीष त्रिपाठी– वर्तमान में कांग्रेस के एकमात्र उम्मीदवार के रूप में उभरे हैं ,पार्टी में पकड़ बनाने में कोई कसर नही छोड़े है, नगर के लगभग सभी वार्डों में अपने व्यक्तिगत सपोर्टर के साथ अच्छी जन आधार वाले जनप्रतिनिधि के रूप में गिनती होती हैं। नगर पंचायत 2005 से लेकर 2010 तक उपाध्यक्ष पद पर रहे। 2010 में भारतीय जनता पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय चुनाव लड़कर अध्यक्ष निर्वाचित होकर 2010 से 2015 तक नगर सरकार को सफलता पूर्वक चलाया। वर्तमान में उनकी पत्नी सीमा त्रिपाठी वार्ड 13 से पार्षद है। इनका गरीब तबके एवं मध्यमवर्गीय के बीच अच्छी पकड़ मानी जाती है।ये कांगेस से टिकट मांग कर रहे है।इन्होंने कहा कि आरक्षण सामान्य आया तो मजबूत दावेदारी करेंगे। अन्यथा कांगेस जिसको टिकट देगी वह निष्ठापूर्वक कांगेस को जिताने कार्य करेंगे।

ख़ुशबू वैष्णव– कांग्रेस के सक्रिय युवा महिला नेत्री एवं राजनीति में हमेशा आगे रहने वाली महिला वर्ग में खुशबू वैष्णव ने कांग्रेस की समर्पित महिला कार्यकर्ता है,जो ग्रामीण क्षेत्र से दो बार जनपद सदस्य निर्वाचित होकर जनपद पंचायत में सभापति वर्तमान में जनपद में उपाध्यक्ष पद पर आसीन है। संगठन में युवाकांग्रेस ज़िला महासचिव पूर्व में
वर्तमान में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव
जिला समन्वयक राजीव युवा मितान क्लब में है। पति आदित्य वैष्णव एवं सससुर नन्दकिशोर वैष्णव सक्रिय कांगेस के नेता है। खुशबू को ससुराल पक्ष से राजनीति विरासत में मिली है,जो बखूबी निर्वहन कर रही है। कांग्रेस से नगर में अध्यक्ष की पद महिलाओं में प्रमुख दावेदार है। नगर के राजनीति में कदम रख रही है। इनके दावेदारी से कांग्रेस संगठन के साथ नगर में खूब चर्चा हो रही है। इन्होंने बताया कि पार्टी में पूरी जोर शोर से कांगेस से टिकट मांगेंगे।महिला शक्ति को एकत्रित करने की बाते कही है।

अंजना दास-सत्ताधारी दल के वरिष्ठ भाजपा महिला नेत्री-अंजना दास ने कहा कि मैं पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए स्वतंत्र चुनाव हो रहा है,तो पार्टी में प्रमुख दावेदारी कर रही है!अंजना दास राजपरिवार से आते है,इनके पति स्व.योगेंद्र कुमार दास दो पंचवर्षीय राज किये एवं अंजना दास स्वंय पूर्व में अध्यक्ष की कुर्सी सफलता पूर्वक संभाल चुके है। अनुभव के आधार पर भाजपा से टिकट मांग रहे है।

राकेश दुबे -भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगर में 2010 मनोनीत पार्षद(पूर्व एल्डरमेन) नगर पंचायत में रहे है। नगर के विकास कार्य मे पंचायत में आवाज उठाते है। सार्वजनिक कार्यो में आगे रहने वाले ब्राम्हण चेहरा है। सगठन में अच्छी पकड़ मानी जाती है। वर्तमान में उनकी पत्नी किरण दुबे वार्ड 7 से पार्षद है। उन्होनें कहा कि पार्टी संगठन के सामने मांग रखे है,पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत भी दर्ज करने आस्वस्त कर रहें है।अगर चुनाव जीतेंगे तो नगर के कमिया बनकर काम करेंगे।

विनय साहू– पिछड़ा वर्ग में क्षेत्र में राजनितिक गतिविधियां-प्राथमिक शिक्षा भारतीय जनता पार्टी के मातृ शिक्षा संस्थान सरस्वती शिशु मंदिर मुंगेली मे पढ़ाई, वही बचपन से आर.एस.एस. की शाखा मे उपस्थिति । लोरमी मे अखिल विद्यार्थी परिषद् का सदस्य ।शासकीय कला महाविद्यालय मे “छात्र संघर्स समिति सचिव” ।सन् 1989-90 मे प्राथमिक सदस्यता ग्रहण। सन् 1990 धौराभाठ ईकाइ का सदस्य । सन् 1993-94 युवा मोर्चा प्रसार-प्रचार मंत्री मंडल लोरमी । सन् 1998 जिला कार्य समिति सदस्य भा.ज.यु.मो. ।सन् 1998-99 अध्यक्ष मंडल पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ लोरमी। सन् 2002-03 मे संयोजक कमल वाहिनी विधानसभा लोरमी-पंडरिया क्षेत्र।सन् 2004-05 मे जिला मंत्री भा.ज.यु.मो. बिलासपुर ।
सन् 2005 मे ही महामंत्री भा.ज.पा. मंडल लोरमी मनोनित। जिला उपाध्यक्ष भा.ज.यु.मो.अविभाजित बिलासपुर व मुंगेली जिला।
सन् 2006-07 मे लगातार दूसरी बार महामंत्री भा.ज.पा. मंडल लोरमी का दायित्व । सन् 2009-10 मे सह सदस्यता प्रभारी मंडल लोरमी। पूर्व शास. उ. मा. शा. (बालक) अध्यक्ष जन. भागी. समिति।
पूर्व शास. माहविद्यालय कला लोरमी सदस्य जन. भागी समिति ।जिला उपाध्या भाजपा मुंगेली जिला।
जिला उपाध्यक्ष के दायित्व के समय विभिन्न मण्डलो का प्रभारी। प्रवेश कार्य समिति सदस्य पि. वर्ग. मोर्चा छ०ग० जिला प्रभारी कोरबा जिला।
पूर्व जिला प्रभारी सरगुजा जिला पि.वर्ग मोर्चा छ०ग०।
प्राथमिक वर्ग प्रशिक्षित राष्ट्रीय स्वयं सेवक । श्री साहू नगर पालिका अध्यक्ष पद बीजेपी से टिकट के दावेदारी कर रहें है।

घनेन्द्र ( घँशु) सिंह राजपूत-नगर के भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले रूप नगर में युवा चेहरे के रूप में उभरे है।वर्तमान पार्षद, वार्ड क्रमांक 10 मजगांव लोरमी (2020 से तक वर्तमान) जिला
कोषाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि जीवन द्वीप समिति लोरमी। इनका कहना है,अगर आरक्षण सामान्य रहा तो अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे है। पार्टी के गाइडलाइंस के अनुसार कार्य करेंगे।

राजेन्द्र कुमार सलुजा ( रिक्की)-
सिख समाज से बिलांग करने वाले छात्र जीवन से सामाजिक कार्य मे रुचि रखने वाले रिक्की वर्तमान में
अध्यक्ष जय दुर्गा वार्ड दुर्गोत्सव समिति विगत 15 वर्षों से
सचिव – गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी लोरमी में (2006-2023) । भाजपा में जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा जिला ।
पत्नी-श्रीमती मंजीत कौर (2010 – 2015 पार्षद रहे। समय समय पर
वार्ड नगर में वृक्षारोपण कार्य
2016-2019) में विधायक प्रतिनिधि(तत्कालीन विधायक तोखन साहू )
2019 से वर्तमान में वार्ड 6 से निर्वाचित पार्षद वार्ड एवं नगर पालिका में सभापति जल विभाग – पूरे नगर के जल व्यवस्था एवं नाली साफ सफाई को दुरुस्त करने में महती भूमिका। इन्होंने कहा कि वे सामान्य सीट आरक्षित हुई तो अवश्य ही टिकट के दावेदारी करेंगे। जिसके लिए तैयारी भी किये है।

अनिल कुमार दास-कांगेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रहे है। राजपरिवार के सदस्य है,परिबार की प्रतिष्ठित छवि के कारण नगर में लोकप्रिय चेहरा है। इनका कहना है,की कांगेस में सबसे ज्यादा मजबूत दावेदारी है। कांगेस के टिकट मिलने पर जीत का दावा भी कर रहे है।

राकेश तिवारी -कांगेस के वरिष्ठ नेता एवं नगर में गौटिया के नाम से मशहूर कांगेस के विभिन्न पदों में रहे है,ग्रामीण के साथ नगर में लोकप्रिय अच्छी होने के कारण एव कांगेस में अच्छी पैठ रखते है। इन्होंने कहा इस बार शहर में अपनी किस्मत आजमाएँगे। पार्टी टिकट देती है,तो जितने के लिए पूरी दमखम लगा देंगे।

दिनेश साहू-भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता एवं लोरमी मंडल के वर्तमान अध्यक्ष पद पर आसीन दिनेश साहू चुनाव सफल रणनीतिकार रहे है। सगंठन चलाने का लंबा अनुभव के साथ अध्यक्ष पद के लिये भजपा से दावेदारी कर रहे है। वर्तमान भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष लोरमी, पूर्व में मंडल महामंत्री युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा मंडल महामंत्री युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका साथ ही संगठन कार्यों में दक्ष है। इन्होंने कहा आरक्षण में पिछला वर्ग आया तो पार्टी टिकट देगी तो अवश्य चुनाव लड़ेंगे। बाकी पार्टी के गाइडलाइंस के अनुसार काम करेंगे।

धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी-छात्र जीवन से राजनीति पारी शुरुआत करने वाले 1996 में लॉटरी से कॉलेज के प्रथम अध्यक्ष बने।
1996 में गुरु घसीदास यूनिवर्सिटी के साथ सहसचिव बने। 2005 से 2010 तक उनकी माँ गुलाबा गोस्वामी पार्षद सभापति रहे। वर्तमान में वार्ड 11 से उनकी पत्नी अंकिता गोस्वामी निर्वाचित पार्षद नप में सभापति है। स्वयं वर्ष 2015 में निर्दलीय चुनाव लडे सम्मानजनक वोट प्राप्त कर दो वार्ड में चुनाव जीते। ओबीसी वर्ग से आते हैं। इनका कहना हैं,मैं संगठन के सामने मजबूत दावेदारी किया हूं,पार्टी टिकट देती है,तो जिताकर सीट देने का आश्वस्त करते है!इनकी रानीगांव क्षेत्र में युवा एवं गरीब तबके में मजबूत पकड़ मानी जाती है।

विकास केशरवानी(विक्की)-भजपा के युवा चेहरा एवं नगर में एक बार 2020 के पार्षद चुनाव अपनी पत्नी को मजबूत उम्मदीवारी किये। कम मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा,फिर भी नेतृव क्षमता को नकारा नही जा सकता है। विक्की ने बताया कि वे भी अध्यक्ष के लिए दावेदारी कर रहे है, पार्टी के सामने मजबूती से मांग रखेंगे।अगर पार्टी टिकट देती है,अवश्य चुनाव लड़ेंगे।

प्रकाश वैष्णव(मोनू)-राजनीति पृष्टभूमि से आने वाले पिता नन्दकुमार वैष्णव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। युवा कांगेस के प्रथम निवाचित अध्यक्ष रहे है। सरल सहज के कारण युवा वर्ग में लोकप्रिय है। कांगेस से टिकट की दावेदारी कर रहे है।व्यपारी वर्गों में अच्छा पकड़ के साथ अनुभव के कारण दावेदारी कर रहे है।

नितेश पाठक-कांगेस के प्रवक्ता एवं वरिष्ठ कांगेस नेता विष्णु सेवक पाठक के बड़े पुत्र है। परिवार राजनीति पृष्ठभूमि से है। श्री पाठक स्वयं एक बार वार्ड 4 से पार्षद रह चुके है,इनकी पत्नी भी पार्षद रहते हुए उपाध्यक्ष रहे है। इन्होंने कहा कि कांगेस मेरा परिवार की तरह है,मैने अध्यक्ष के टिकट के लिए दावेदारी कर रहे है। पार्टी को जिताने में कोई कसर नही छोड़ेंगे।

बादल मौर्य -नगर के मुंगेली रोड एवं कुन्दरापारा मोहल्ले में पकड़ वाले नेता माने जाते है। पूर्व में नगर पंचायत उपाध्यक्ष रह चुके है। विधानसभा चुनाव के समय भजपा में शामिल हुए। विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव निष्ठा पूर्वक कार्य कर पार्टी को क्षमता को बताया। ओबीसी वर्ग से आते है,आरक्षित वर्ग आया तो पार्टी के सामने अध्यक्ष के लिए टिकट दावेदारी कर इच्छा जता चुके है।

सालिक बंजारे- कांगेस पार्टी के अनुसूचित जाति वर्ग के युवा चेहरे है, राम्हेपुर के वार्ड में अच्छी पकड़ मानी जाती है। समाजिक कार्यो के अलावा अन्य वर्गों में गरीब तबके में अच्छी पैठ है,वार्ड में विकास कार्य कराने हो या निजी सबसे आगे रहते है। एक जुझारू प्रत्याशी के रूप पहचान जाते है। वे लगातार दो बार के पार्षद है। इनका कहना है,आरक्षण के आधार पर कांगेस पार्टी अध्यक्ष के लिए टिकट मांग करूंगा। जो पार्टी का आदेश रहेगा वो सर्वमान्य रहेगा।

अंकित दुबे(चंकी) राजनीति में छात्र जीवन से सक्रिय रहे एवं 2013 के विधानसभा एवं 2014 के नगरी निकाय चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाये। युवा वर्ग में प्रचलित चेहरे है,वर्तमान में अध्यक्ष पद के लिये तैयारी कर रहे है।

निरंजन लाल अग्रवाल-नगर के मेडिकल व्यपारी जनसंघ के समय से जुड़े पुराने सक्रिया सदस्य एवं निर्विरोध 5 वीं बार जिलाध्यक्ष मेडिकल एसोसिएसन संघ जिला मुंगेली के पद पर आसीन हैं। भाजया मंडल (उत्तर मंडल ) कोषाध्यक्ष पद पर आसीन है वर्तमान में व्यापारी वर्गों एवं स्थानीय लोगों में प्रचलित चेहरा है। इन्होंने बताया कि दावेदारी भाजपा संगठन में किये है, नगर में आम लोगो की बीच जिसकी चर्चा हो रही है। पार्टी अगर टिकट देती है, तो चुनाव अवश्य लड़ेंगे।

महेंद्र धनेश्वरी खत्री-दोनो पति पत्नी पार्षद रह चुके है। महिला या पुरुष तो दो बार रहे पार्षद धनेश्वरी पार्टी में प्रबल दावेदारी कर रहे है। इन्होंने ने बताया कि पार्षद रहते हुए ईमानदारी से वार्ड का विकास किया साथ कि भाजपा में पुराने सदस्य है, महेंद्र खत्री भाजपा के पुराने सक्रिय कार्यकर्ता हैं जो कि अयोध्या राम मंदिर आंदोलन में हिस्सा लिए। बहुत से आंदोलन में जेल भरो में शामिल हुए। सांसद प्रतिनिधि रहे हैं नगर में की छवि ईमानदार जुझारू नेता के रूप जाने जाते है। पति पत्नी दोनों टिकट मांग रहे है।