मुंगेली/लोरमी

पास्को एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार,न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल…..

हरिपथ ।।लोरमी।।- 11 मई प्राथी के रिपोर्ट पर ग्राम गोडखामही के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद किये। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल कराया गया।

पुलिस ने बताया कि प्रकरण में महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया जाकर मामले में धारा 366,376भा.द.सं.एवम धारा 4,6। पास्को एक्ट जोड़ी जाकर मामले के आरोपी राहुल पात्रे पिता आजूराम पात्रे उम्र 22 वर्ष साकिन गोड़खाम्ही को विधिवत गिरफ्तार कर 11 मई को रिमांड डायरी के साथ विशेष न्यायाधीश पास्को एक्ट मुंगेली के न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल वारंट मिलने पर जिला जेल मुंगेली दाखिल किया गया।

लोरमी थाने में 2 मई को प्रार्थी के   रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 138/23धारा 363भा.द.सं. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।  

उच्चधिकारी चन्द्र मोहन सिंह पुलिस अधीक्षक  मुंगेली के कुशल निर्देशन में एवं प्रतिभा तिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मुंगेली एवं माधुरी धिरही उप पुलिस अधीक्षक लोरमी के कुशल मार्गदर्शन में  नाबालिग पीड़िता की त्वरित बरामदगी किये। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र मिश्रा, आरक्षक जितेंद्र सिंह ठाकुर ,नोहर डड़सेना का सहयोग रहा है।

error: Content is protected !!