उत्सवचुनावछत्तीसगढ़मुंगेली/लोरमीराजनीति

मुंगेली जिला दोनों सीट भाजपा की झोली में , भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव की रिकार्ड जीत …

हरिपथ-मुंगेली/लोरमी– 3 नवम्बर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के निर्णायक भूमिका में दिख रही है। मुंगेली जिला में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने लगभग 45 हजार 891 मतो से रिकार्ड जीत दर्ज किया है। भाजपा ने इस सीट दर्ज कर एक बार फिर वर्ष 2013 के बाद बड़ी जीत दर्ज किये है। वनांचल से लेकर निचले सस्तर के बूथों में बढ़त बनाते रखा और आखरी राउंड तक भारी बढ़त से विजय हासिल किए।

गौरतलब है,कि लोरमी से प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव के जीतने के बाद राज्य बनने के बाद तीसरी बार सत्ताधारी दल से कोई बड़ा चेहरा सामने आया है। इससे पहले धर्मजीत ने विधानसभा उपाध्यक्ष एवं 2013 में तोखन साहू ने जीतकर संसदीय सचिव बने। अब लोग अरुण साव को प्रदेश के नेतृत्व करने देखना चाहते है। जिससे लोरमी क्षेत्र का चौतरफा विकास हो सके।

इसी तरह मुंगेली सीट से लगातार विधायक बनने का रिकार्ड पुन्नू लाल मोहले ने कायम रखा है। लगभग 11781 मतो से विजय हासिल किया। अरुण साव का मुंगेली पहुँचने पर क्षेत्र के लोगो ने फूलमाल से लाद दिया। युवाओ गर्मजोशी के साथ स्वागत किये।उन्होंने क्षेत्र के लोगो एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भजपा के लोग उपस्थित रहे। लोरमी में भाजपाइयों ने जगह जगह बैंडबाजा लेकर उत्साह के साथ आतिशी खुशियां बिखेरी।

error: Content is protected !!