कोटाजंगली जानवर का शिकारन्यूजबेलगहनावनविभागवनांचलवाइल्डलाइफ

कुरदुर ईको जोहार रिसार्ट में नर चीतल को काटने एवं माँस पकाने वाले 6 आरोपियों को वनविभाग ने गिरफ्तार भेजा जेल. 

हरिपथ:कोटा/बेलगहना– 28 मार्च  कुदुरगढ़ के ईको जोहार रिसार्ट नर चीतल के मारकर  मांस को  पकाने वाले 6 आरोपीयो को वन विभाग की टीम मौके पर दबिस देकर  पका हुआ मांस एवं उसे काटने एवं काटने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय मुख्य न्यायिक रिमांड में 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में सेंट्रल जेल दाखिल किया गया।

वनमण्डल अधिकारी बिलासपुर नीरज के निर्देशानुसार एवं उपवनमंडल अनिल भास्करन के मार्गदर्शन में तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी बेलगहना के नेतृत्व में दिनांक 27.03.2026 को मुखबिर से वन विभाग के कर्मचारी/अधिकारियों को सूचना मिली कि 01 नग नर चीतल के मांस को ईको जोहार रिसार्ट कुरदर में पकाया जा रहा है, जिस पर वन विभाग बेलगहना की टीम मौके पर दबिस दिये जहां से पका हुआ मांस एवं उसे काटने, पकाने वाले आरोपियों को उनके बयानों के आधार पर बारी बारी से पकड़कर उनका बयान दर्ज किया गये।

आरोपियों द्वारा अपना वन अपराध स्वीकार किये जाने पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39 का 1,2,3, 44 एवं 50, 51 का उल्लंघन किये जाने पर 06 आरोपियों 1. रामकुमार टोप्पो पिता धनेश्वर टोप्पो, उम्र 39 वर्ष, जाति- उरांव, साकिन- केंवची 2. जनक राम बैगा पिता- अमर सिंह, उम्र 30 वर्ष, जाति- बैगा. साकिन- कुरदर 3. देवसिंह बैगा पित्ता बजरु जाति- बैगा, साकिन- कुरदर 4. राजेश पिता देवसिंह जाति बैगा, साकिन- कुरदर 5. लखन सिंह पिता सुकरु राम उम्र 26 वर्ष, जाति बैगा साकिन-कुरदर 6. रजनीश सिंह पिता स्व. मुक्तेश्वर सिंह, उम्र 32 वर्ष, जाति- राजपुत साकिन महमूदपुर बढेरी जोनपुर थाना बरसठी, तहसील- मढ़याहू, जिला-जौनपुर (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बिलासपुर में प्रस्तुत किया गया जहां से उक्त गिरफ्तार आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में सेंट्रल जेल दाखिल किया गया।
उक्त संयुक्त कार्यवाही में परिक्षेत्र सहायक बेलगहना  शिवकुमार पैकरा, बी एफ ओ संतकुमार वाकरे,पंकज साहू, सोमप्रकाश जयसिंधु, सावन यादव एवं वन विकास निगम के रेंजर श्री रवि जगत, डिप्टी रेंजर अरविंद बंजारे, नंदकिशोर की योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Latest