ग्रामीण की लाश फाँसी पर लटकते मिली,पुलिस जांच में जुटी..


हरिपथ:मुंगेली, 18 सितंबर ग्राम कोदवाबानी में एक ग्रामीण की लाश पेड़ से लटकते हुए मिलने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मृतक के शव को फांसी के फंदे से नीचे उताकर पंचनामा कार्यवाही के बाद पीएम के लिए रवाना किया।

मिली जानकारी के अनुसार लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोदवाबानी में शुक्रवार की तड़के सुबह ग्राम के निवासी शिवकुमार उर्फ पवन 44 वर्ष पिता सरजू ध्रुव की लाश खेत के मेड़ पर स्थित एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकते मिली। सुबह जब किसान ने खेत जाते वक्त मृतक कैलाश को लटके हुए देखा तो परिजन को सूचना कर संबंधित थाना में सूचित किया गया। ज्ञात हो कि मृतक की मौत कैसे हुई किन परिस्थितियों में हुई यह जांच का विषय है। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही के बाद पंचनामा कर पीएम के लिए जिला अस्पताल मुंगेली भेजा गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गयी है।