

हरिपथ:लोरमी,17 सितंबर क्षेत्रीय विधायक एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मानस मंच में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के वरिष्ठ पेंशनधारियों का पैर पखारकर का आशीर्वाद लिया। वरिष्ठजनों के चरणों में झुककर आशीर्वाद लेने का यह दृश्य भावुक कर देने वाला रहा। यह पल हमारी भारतीय संस्कृति के संस्कार और वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान का जीवंत उदाहरण बना। इस अवसर पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और हवन-यज्ञ किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लोरमी के मानस मंच में ‘स्नेह, सेवा एवं सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री साव शामिल होकर वरिष्ठजनों का सम्मान किया। इस अवसर पर दो हजार से अधिक वरिष्ठजनों का सम्मान किया। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

श्री साव ने कहा कि हमारे वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन का अनुभव और ज्ञान हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। बुजुर्गों का सम्मान करना हमारा संस्कार है। उनके आशीर्वाद और अनुभवों से समाज को प्रेरणा मिलती है।

लोरमी नगर पालिका क्षेत्र में सवा लाख आशीर्वाद का दीया जलाया गया। नगर और गांवों में सार्वजनिक स्थलों, अटल परिसर, चौक-चौराहों, मंदिरों और गुरुद्वारों में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इन दीपों के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी ज्योतिंदन दुबे , जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह,गर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा , दीनानाथ केशरवानी , गुरमीत सलूजा , धनीराम यादव , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजना दास , रत्ना काठले , अनिता साहू , शैलेश पाठक , रामेश्वर बंजारे , प्रदीप मिश्रा , उपाध्यक्ष डॉ अशोक जायसवाल , रामवतार तितरा , राधेश्याम अग्रवाल , संतोष साहू , महाजन जायसवाल , मंडल अध्यक्ष सुशील यादव , दिनेश कश्यप , राजेंद्र साहू , लेखराज सिंह , दिनेश साहू , पार्षदगण, एल्डरमैन, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।