क्राईम /पुलिसन्यूजलोरमी

बाईक सवार युवक की दर्दनाक मौत,पुलिस जांच में जुटी

हरिपथ:लोरमी– 3 नवंबर (नन्दकुमार यादव) ग्राम कोयलारी मुख्य मार्ग में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत होने की दुखद खबर सामने आई है पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।ग्राम कोयलारी निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो जाने की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान राजेश्वर श्रीवास, पिता पुहप राम श्रीवास, निवासी ग्राम कोयलारी के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक प्रतिदिन के अनुसार 3 नवम्बर को तड़के सुबह 6 बजे अपने घर से  निकला था, दुर्घटना का शिकार हो गया, दुर्घटना  में राजेश्वर श्रीवास की असमय मौत की खबर जैसे ही गांव और परिजनों तक पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। जिस घर में कुछ समय पहले तक खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस दुखद घटना से ग्राम कोयलारी सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। 

एक हादसे ने उजाड़ दिया परिवार का सहारा-राजेश्वर श्रीवास की असमय मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों के लिए इस दुख की घड़ी से उबर पाना बेहद कठिन है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। लालपुर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर घटना की जांच में जुट गई है। 

Latest