क्राईम /पुलिसन्यूजबिलासपुर
श्रमिक की लाश पानी टंकी में मिलने से मची हड़कंप..पुलिस जांच में जुटी..

हरिपथ:बिलासपुर– 6 सितंबर उस्लापुर रेलवे स्टेशन कॉलोनी क्षेत्र में पानी से भरे टैंक में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामला थाना सिविल लाइन का है। मृतक की पहचान सतीश तिवारी पिता बृज बाली तिवारी उम्र 42 वर्ष निवासी महर्षि रोड मंगला के रूप में हुई है, जो मजदूरी करता था।
मृतक की अपने घरवालों से दिनांक 04.09.2025 की रात्रि लगभग 1:30 बजे बात हुई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटा, जिस पर परिजनों द्वारा दिनांक 05.09.2025 को थाना सिविल लाइन में गुम इंसान दर्ज कराया गया था।
घटना पर थाना सिविल लाइन में मर्ग कायम किया गया है। फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण एवं जाँच की जा रही है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है तथा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।