श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम:फैंसी ड्रेस, मटका फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा



हरिपथ:पथरिया– 4 सितंबर अंचल के प्रतिष्ठित सीबीएसई अंग्रेजी विद्यालय डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जरेली (पेण्ड्री) में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रमुख गौरव सिंह राजपूत एवं शिक्षकों ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित, तिलक एवं माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थी एवं पालक उपस्थित रहे।

जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय में फैंसी ड्रेस, मटकी सजावट, नृत्य, संगीत एवं मटका फोड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरा विद्यालय परिसर कृष्णमय नजर आया। संस्था प्रमुख गौरव सिंह राजपूत ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपनाते हुए कर्मठता, सत्य एवं सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

फैंसी ड्रेस में नन्हे-मुन्नों ने जीता दिल
सदन स्तरीय फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। नर्सरी से दीक्षा साहू व अनन्या प्रजापति, एलकेजी से मोक्ष साहू व आर्या निर्मलकर, यूकेजी से मितांश साहू व हर्षिता साहू, कक्षा पहली से चित्रांशी साहू व सानवी निर्मलकर तथा कक्षा दूसरी से लक्ष्या राज व अनन्या पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मटकी सजावट एवं मटका फोड़ में भी दिखा उत्साह
मटकी सजावट प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी की काव्या एवं कक्षा चौथी की सोनम जांगड़े प्रथम रहीं। वहीं आंखों पर पट्टी बांधकर मटकी फोड़ प्रतियोगिता में कक्षा पांचवीं से अनामिका जांगड़े, देवराज, सुहानी राजपूत एवं नैतिक गेंदले, कक्षा छठवीं से गौरव सिंह नेगी, श्रेया एवं आशीष पाल तथा कक्षा सातवीं से नोबेल पंकज एवं सुजल सोनी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्र-छात्राओं के बीच 20 फीट ऊंचाई पर आयोजित रोमांचक मटका फोड़ प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में श्रद्धानन्द हाउस प्रथम स्थान पर रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ शिक्षक पुरेंद्र सिंह राजपूत, उमेश साहू, राजेश कुमार, जयप्रकाश, तेजस्वी साहू, भगवानदास पटेल, उर्वशी साहू, गीताप्रसाद जायसवाल, आशुतोष पाण्डेय, गैंदराम साहू, अमितेश दुबे, खेलेश्वर वर्मा, संजना, जया कौशिक, जया यादव, साक्षी साहू, श्रद्धा यादव, अंजली साहू, दुर्गा साहू, अर्मित खंडेलवाल सहित सहयोगी कर्मचारी अश्वनी निर्मलकर, दीपक बघेल, रमा निर्मलकर एवं दुर्गा मानिकपुरी का सक्रिय योगदान रहा।