Lormiग्राम पंचायतन्यूजभाजपायोजनाराजनीतिलोरमीसफलता

उपमुख्यमंत्री अरुण साव की लोरमी ग्रामीण अंचल को 4 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात..

हरिपथ:लोरमी-27 अगस्त विधायक एवं उपमुख्यमंत्री  अरुण साव की अनुशंसा पर मंडी बोर्ड ने ग्रामीण अंचल के विकास कार्यों के लिए लगभग 4 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों को यह राशि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने तथा किसानों की सुविधाओं को बेहतर बनाने में उपयोग की जाएगी ग्रामीण विकास सीसी पहुँच मार्ग, सड़क निर्माण और व शेड निर्माण से सुविधापेयजल व विद्युत व्यवस्था का सुदृढ़ीकर से किसानों को स्वीकृति से लोरमी सहित आसपास के ग्रामीणों को सीधे लाभ मिलेगा।

अरुण साव ने कहा कि ग्रामीणों अंचल में विकास कार्यो के लिए भाजपा सरकार विभिन्न योजना चला रही है,यह विकास कार्यो स्वीकृति से क्षेत्र की आधार भूत संरचना मजबूत एवं सपना साकार होगा। आने वाले दिनों में और भी विकास कार्य स्वीकृति होंगे। आपके आशीर्वाद से अपने परिवार जनों के आशाओं पर खरा उतरने का प्रयास कर रहा हूं, आप लोगों के साथ मिलकर क्षेत्र की विकास में अपनी भूमिका अदा कर रहा हूं।

Latest